Page Loader
दुल्हन के हाथों की सुंदरता बढ़ाएंगे ये 4 तरह के हाथ फूल, देखकर सभी करेंगे तारीफ
4 तरह के हाथ फूल

दुल्हन के हाथों की सुंदरता बढ़ाएंगे ये 4 तरह के हाथ फूल, देखकर सभी करेंगे तारीफ

लेखन सयाली
Jul 02, 2025
01:09 pm

क्या है खबर?

हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर अंगूठी जैसे गहनों का सहारा लेती हैं। इन दिनों शादी की रस्मों के लिए हाथों पर पहना जाने वाला एक खास तरह का गहना प्रचिलित हो रहा है, जिसे हाथ फूल कहते हैं। यह न केवल हाथों की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि हर पारंपरिक परिधान के साथ अच्छा भी लगता है। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपको ये 4 तरह के हाथ फूल जरूर खरीदने चाहिए।

#1

फूलों का हाथ फूल

नई दुल्हन के हाथों पर फूलों वाला हाथ फूल बहुत सुंदर लगता है। हाथों पर फूल पहनना न केवल आपको सुंदर दिखाता है, बल्कि उनकी खुशबु से आप महक भी सकती हैं। आप गुलाब, चमेली या मोगरे जैसी ताजे फूलों की माला बनाकर हाथों पर पहन सकती हैं। फूलों वाला हाथ फूल बनाने के लिए धागे में फूलों को पिरो लें। अब इस माले को उंगली के बीच अंगूठी की तरह बांधें और कलाई पर भी बांध लें।

#2

मोतियों वाला हाथ फूल

अगर आप सबसे अलग और आकर्षक हाथ फूल पहनना चाहती हैं तो इसका मोतियों वाला विकल्प चुनकर देखें। मोती न केवल हाथों की शोभा बढ़ाएंगे, बल्कि आपको एक शाही लुक भी प्रदान करेंगे। आप ऐसा मोतियों वाला हाथ फूल चुन सकती हैं, जिसमें एक लड़ी हो या कई लड़ियों का मेल हो। सबसे सुंदर दुल्हन बनने के लिए सोने का हाथ फूल चुनें, जिसमें मोती जड़े हुए हों। इसे पहनकर आप किसी महारानी जैसा महसूस करेंगी।

#3

धातु वाला हाथ फूल

हाथों को सजाने के लिए दुल्हन को धातु से बना हाथ फूल पहनने पर विचार करना चाहिए। केवल दक्षिण भारतीय पहनावे में ही नहीं, बल्कि हर पारंपरिक परिधान के साथ धातु वाला हाथ फूल अच्छा लगता है। आप अपने कपड़ों के रंग के अनुसार सोने, चांदी, आर्टिफिशियल धातु या कांस्य से बना हाथ फूल चुन सकती हैं। ऐसा हाथ फूल खरीदें, जिसमें अलग-अलग रंग वाले रत्न, हीरे या आर्टिफिशियल नग लगे हुए हों।

#4

रिबन वाला हाथ फूल

रंगीन रिबन का उपयोग करके भी आप सुंदर-सा हाथ फूल बना सकती हैं। यह तरीका खासकर उन महिलाओं के लिए बढ़िया रहता है, जो हाथ फूल खरीदना भूल गई हों। आप अलग-अलग रंगों और मोटाई वाले रिबन चुन सकती हैं, जो अपनी पोशाक से मेल खाते हों। रिबन को कलाई पर बांधकर आप अपने हाथों को एक नाजुक और आकर्षक लुक दे सकती हैं। इसके अलावा, रिबन का उपयोग करके आप अलग-अलग प्रकार के डिजाइन भी बना सकती हैं।