NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अलसी के बीज ही नहीं बल्कि तेल भी है स्वास्थ्य के लिए गुणकारी, जानें इसके फायदे
    लाइफस्टाइल

    अलसी के बीज ही नहीं बल्कि तेल भी है स्वास्थ्य के लिए गुणकारी, जानें इसके फायदे

    अलसी के बीज ही नहीं बल्कि तेल भी है स्वास्थ्य के लिए गुणकारी, जानें इसके फायदे
    लेखन अंजली
    Jun 09, 2020, 06:35 am 1 मिनट में पढ़ें
    अलसी के बीज ही नहीं बल्कि तेल भी है स्वास्थ्य के लिए गुणकारी, जानें इसके फायदे

    आजकल ज्यादातर लोग छोटी या बड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं। जब कोई बीमार पड़ता है तो वो सबसे पहले डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाता है। जबकि घर में ही कुछ जानी-पहचानी चीजों का इस्तेमाल करके शारीरिक समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। अलसी का तेल भी उन्हीं में से एक है। अलसी का तेल कई गुणों से भरपूर होता है जो हमें कई बीमारियों से दूर रख सकता है। आइए जानें इसके फायदे।

    शरीर की सूजन को कम करने में सहायक है अलसी का तेल

    अलसी के तेल में अल्फा लिनोलेनिक एसिड (ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार) पाया जाता है जो शरीर में आयीं सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा इसमें एंटीअर्थराइटिस गुण पाया जाता है जो जोड़ों की समस्या अर्थराइटिस से निजात दिलाने में सहायक है। इसी के साथ रोजाना अलसी के तेल की मालिश करने से शरीर में रक्त का प्रवाह बना रहता है जिससे जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या नहीं होती है।

    हृदय को सुरक्षा प्रदान करने में मददगार है अलसी का तेल

    अलसी का तेल हृदय से जुड़ी समस्याओं से बचाव में करने में कारगर साबित हो सकता है। कई अध्ययनों के मुताबिक अलसी के तेल का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है क्योंकि अलसी का तेल रक्तचाप को नियंत्रित करके हृदय पर पड़ने वाले अनावश्यक भार को कम कर सकता है। बता दें कि अलसी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जीरो होती है जिस कारण कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों के लिए अलसी का तेल सुरक्षित हो सकता है।

    आंखों के लिए चमत्कारी औषधी की तरह काम करता है अलसी का तेल

    आंखों की सुरक्षा के लिए अलसी का तेल एक चमत्कारी औषधी की तरह है। दरअसल ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त होने की वजह से इसे आंखों के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। आंखों में सूखापन जैसी समस्याओं से राहत देने में अलसी का तेल काफी मददगार साबित हो सकता है। इसलिए नेत्र विशेषज्ञ अलसी के तेल को पौष्टिक सप्लीमेंट के रूप में आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं।

    कैंसर के जोखिमों से काफी राहत देने में मदद करता है अलसी का तेल

    कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिसके इलाज के लिए व्यापक चिकित्सा प्रक्रिया की जरूरत होती है। इसी के साथ खान-पान और अच्छी दिनचर्या के जरिये भी इस खतरनाक बीमारी से बचना आसान हो सकता है। ऐसे में अलसी के तेल का सेवन कैंसर के जोखिम को कुछ हद तक कम कर सकता है। खासतौर पर स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में अलसी और इसके यौगिकों को फायदेमंद पाया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    स्विट्जरलैंड के बेकर ने बनाया सबसे बड़ा पहनने योग्य केक, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम   स्विट्जरलैंड
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता- सर्वे नरेंद्र मोदी
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को स्पिन के साथ रिवर्स स्विंग का भी खतरा  भारतीय क्रिकेट टीम

    स्वास्थ्य

    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  खान-पान
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023