LOADING...
गर्मियों के दौरान बच्चों को बनाकर खिलाएं ये  स्नैक्स, आसान है रेसिपी
गर्मियों में बच्चों के लिए बनाएं ये स्नैक्स

गर्मियों के दौरान बच्चों को बनाकर खिलाएं ये  स्नैक्स, आसान है रेसिपी

लेखन अंजली
Mar 10, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

गर्मियों में बच्चों के लिए ऐसे स्नैक्स बनाना अच्छा है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी हो। ऐसे स्नैक्स में कम तेल-मसाले का इस्तेमाल होता है और उन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए आज हम आपको ऐसे स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें गर्मियों के दौरान आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और ये बच्चों को भरपूर ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं।

#1

भुने चने का चाट

इसके लिए भुने चने को एक कटोरे में डालें, फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, नींबू का रस, थोड़ी चाट मसाला और नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण में अनार के दाने डालें, फिर इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटी ककड़ी और पत्तेदार धनिया भी मिला सकते हैं। यह चाट फाइबर से भरपूर होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है।

#2

खीरे के चिप्स

खीरे में पानी की अच्छी खासी मात्रा होती है, इसलिए गर्मियों के दौरान यह एक बेहतरीन स्नैक है। इसके लिए सबसे पहले खीरे को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें एक बेकिंग ट्रे पर रखकर इन पर थोड़ा तेल छिड़कें और इन्हें हल्का नमक मिलाकर ओवन में बेक करें। जब तक ये कुरकुरे न हो जाएं। इसके बाद इन पर थोड़ा लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर इन्हें ठंडा होने दें, फिर इन्हें बच्चों को परोसें।

Advertisement

#3

दही वाले आलू

सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में उबालें, फिर इन्हें छीलकर एक कटोरे में डालें। अब इसमें दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा पत्तेदार धनिया, अनार के दाने और चाट मसाला मिलाएं। अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, फिर बच्चों को यह दही वाले आलू परोसें।

Advertisement

#4

पपीता चाट

पपीते को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है, इसलिए गर्मियों के दौरान बच्चों के लिए इसे चाट के रूप में परोसना अच्छा है। इसके लिए सबसे पहले पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, फिर इसमें थोड़ा नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस पर बारीक कटा पत्तेदार धनिया और अनार के दाने डालकर बच्चों को परोसें।

Advertisement