जॉर्जिया का लोकप्रिय चावल वाला पकवान है शिला प्लावी, जानिए इसे बनाने का तरीका
क्या है खबर?
जॉर्जिया के लोगों को चावल वाला एक व्यंजन बहुत पसंद आता है, जिसे शिला प्लावी कहा जाता है। यह चावल का एक क्रीमी पकवान है, जो काफी हद तक इटली के रिजोटो और भारतीय खिचड़ी से मिलता-जुलता है। आम तौर पर इसे अंतिम संस्कार के दौरान बनाया जाता था, लेकिन अब यह इस देश के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में शुमार है। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, ताकि आप भी इसका लुत्फ उठा सकें।
शिला प्लावी
क्या होती है शिला प्लावी?
शिला प्लावी एक बेहतरीन चावल वाला पकवान है, जिसका स्वाद थोड़ा मलाईदार होता है। यह अपने सादे और लजीज स्वाद के कारण बेहद प्रचिलित है। इसके कई लोग अंतिम संस्कार वाले चावल नाम से भी जानते हैं। हालांकि, इसे अब खास तौर से इसी मौके के लिए नहीं बनाया जाता है। आम तौर पर तो इसका मांसाहारी संस्करण प्रचिलित है, लेकिन इसका शाकाहारी संस्करण भी बहुत प्रचिलित हो रहा है।
सामान
शिला प्लावी के लिए जरूरी सामान
शिला प्लावी बनाने के लिए आपको जो सामग्रियां चाहिए होंगी, वो सब रसोई में उपलब्ध होंगी। इसके लिए आपको कुछ सब्जियां, चावल, दाल और मसालों की जरूरत होगी। इसके लिए आपको एक कप चावल, आधा कप मूंग दाल, मशरूम, एक प्याज, एक टमाटर, एक गाजर, एक आलू, मटर, 2-3 हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, तेल और पानी चाहिए। आप चाहें तो इसमें और भी सब्जियां डाल सकते हैं।
स्टेप 1
चावल और सब्जियां पकाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मशरूम को नमक डालकर पका लें। अब आंच को थोड़ा कम करें और इसमें प्याज और अन्य सब्जियों को अच्छी तरह भून लें। इसी दौरान एक कुकर में पानी और चावल डालकर चावल को अच्छी तरह पका लें। आप इसी में दाल भी पका सकते हैं। पके हुए चावल को पैन में डालें और उसमें काली मिर्च और नमक जैसे मसाले शामिल करें।
स्टेप 2
सब्जियां काटें
चावल में अब बारीक कटी सब्जियां शामिल कर दें, जिनमें टमाटर, गाजर, आलू और हरी मिर्च शामिल हैं। आप चाहें तो अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं, जैसे शिमला मिर्च, फूलगोभी और मटर आदि। इन्हें कुछ देर पक जाने दें और इसी दौरान खड़े मसाले और पानी डालकर ढककर पका लें। इसमें आप अपनी पसंद के मसाले शामिल कर सकते हैं और इसे जिस स्थिरता में चाहें, उस तक पका सकते हैं।