Page Loader
जन्मदिन विशेष: इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं सोनम कपूर
सोनम कपूर की फिटनेस का राज

जन्मदिन विशेष: इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं सोनम कपूर

लेखन अंजली
Jun 09, 2023
06:00 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर आज (9 जून) अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम ने साल 2007 में आई फिल्म 'सावरिया' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई थी। वह अपने दमदार अभिनय के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी हमेशा से ही सजग रही हैं। अगर आप भी फिल्म 'खूबसूरत' की अभिनेत्री की तरह एकदम फिट रहना चाहते हैं तो आइए आज उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।

वजन घटाना

बॉलीवुड डेब्यू से पहले घटाया 36 किलो वजन

सोनम की वजन घटाने की यात्रा प्रेरणादायक रही है। बॉलीवुड डेब्यू से पहले उनका वजन लगभग 86 किलो था और वह पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (PCOD) का भी सामना कर रही थीं। साथी ही उन्हें बॉर्डरलाइन डायबिटीज भी थी। हालांकि, एक इंटव्यू में अभिनेत्री ने खुद बताया कि उन्होंने खाने के हेल्दी विकल्पों को चुनकर और पाइलेट्स से लेकर तरह-तरह की एक्सरसाइज करके अपने वजन को नियंत्रित कर लिया।

वर्कआउट

अभिनेत्री के वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं ये एक्सरसाइज

सोनम के वर्कआउट रूटीन में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, योग, क्लासिकल डांस और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके साथ ही खाली समय में वह स्क्वाश और स्विमिंग करना पसंद करती हैं। वह सप्ताह में कम से कम 3 बार पाइलेट्स जरूर करती हैं। सोनम कभी भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। वह शूटिंग पर होने के दौरान भी एक्सरसाइज करती हैं। यहां तक की बाहर कहीं शूटिंग करने पर भी वह अपने वर्कआउट रूटीन का ध्यान रखती हैं।

वीगन

वीगन डाइट को फॉलो करती हैं सोनम

सोनम वीगन डाइट फॉलो करती हैं। यह डाइट पूरी तरह से पत्तेदार चीजों पर आधारित होती है और इसमें जानवर या जानवरों से उत्पादित खान-पान की चीजों को शामिल नहीं किया जाता है। इसके साथ ही वह अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से करती हैं। सोनम पूरे दिन भरपूर पानी के साथ-साथ नारियल पानी, खीरे का जूस या छाछ भी पीती हैं।

डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट और डिनर में ये चीजें खाती हैं सोनम

वह ब्रेकफास्ट में एवोकाडो, फल और सब्जियों के जूस के साथ कोलेजन सप्लीमेंट्स लेती हैं, जबकि उनके लंच में एक कटोरी सलाद, टोफू, ज्वार-बाजरे की रोटी और सब्जी होती है। शाम के स्नैक्स में सोनम सूखे मेवे और एवोकाडो खाती हैं। डिनर में वह सूप, हरी सब्जियां और फल लेना पसंद करती हैं। जब सोनम शूटिंग पर होती हैं तो उस दौरान उनकी डाइट में कार्ब्स युक्त खाद्य पादर्थ शामिल होते हैं।