रसोई को सजाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है लुक
क्या है खबर?
रसोई घर की सबसे अहम जगह होती है, इसलिए बहुत से लोग घर के बाकि हिस्सों की तरह इसकी सजावट में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
हालांकि लोगों से रसोई की सजावट के दौरान अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनसे उसकी सजावट खराब हो जाती है।
चलिए फिर आज हम आपको ऐसे ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, ताकि अपनी रसोई का सजाते समय आप इनसे बच सकें।
#1
वेंटिलेशन को नजरअंदाज करना
जिस प्रकार से घर के हर कमरे में वेंटिलेशन होना जरूरी है, ठीक उसी प्रकार से रसोई का वेंटिलेशन भी सही होना चाहिए।
अगर ऐसा नहीं होगा तो रसोई में बनने वाले कई व्यंजनों का धुआं पूरे घर में फैल जाएगा या फिर रसोई में से अजीब सी गंध आने लगेगी।
अगर आपकी रसोई में वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था नहीं है और यह व्यवस्था करना भी मुश्किल है तो आपको एग्जॉस्ट फैन लगवाना चाहिए।
#2
सफेद अप्लाइंसेस को चुनना
बहुत से लोग रसोई को सफेद अप्लाइंसेस से सजाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन असल में यह एक सही विचार नहीं है क्योंकि सफेद अप्लाइंसेस पर बहुत जल्दी दाग लग जाते हैं जिसके कारण पूरी रसोई का लुक खराब लगने लगता है।
इसलिए अगर आप नहीं चाहते हैं कि किसी भी तरह से आपकी रसोई का लुक न बिगड़े तो बेहतर होगा कि आप अपनी रसोई के लिए सफेद अप्लाइंसेस की बजाय किसी डार्क शेड के अप्लाइंसेस चुनें।
#3
लाइटिंग पर ध्यान न देना
अगर रसोई की लाइटिंग ठीक न हो तो इससे उसकी पूरी सजावट पर पानी फिर सकता है।
अगर आप रसोई को सजाते समय सिर्फ टाइल्स या फिर अन्य सजावटी चीजों पर ही ध्यान देते हैं तो वास्तव में आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।
आपको अपने बेडरूम और लिविंग रूम की तरह ही रसोई की भी लाइटिंग का ध्यान रखना चाहिए। बेहतर होगा अगर आप इसके लिए लेयर्ड लाइटिंग का विकल्प चुनें।
#4
डस्टबिन का सामने नजर आना
बेशक रसोई में एक डस्टबिन रखना जरूरी होता है, लेकिन अगर रसोई में घुसने के बाद वह सामने से ही नजर आए तो यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
इसलिए जब आप अपनी रसोई की सजावट करें तो अपनी रसोई के सिंक के नीचे एक कैबिनेट बनवाएं जिसके अंदर आप डस्टबिन रख सकें।
अगर आप कैबिनेट नहीं बनवाना चाहते हैं तो रसोई के दरवाजे के पीछे डस्टबिन रखें।