त्योहारों से पहले इन तरीकों से करें अपने बालों की उलझन कम, लगेगा कम समय
क्या है खबर?
त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी सजग हो जाती हैं, खासतौर से जब बात पार्टी में जाने की हो क्योंकि पार्टी में जाने से पहले हर महिला चाहती है कि उसके बाल बहुत अच्छे दिखें। हालांकि, कई महिलाएं बालों को सेट करने के बाद भी उन्हें उलझा हुआ ही पाती हैं। आइए त्योहारों से पहले बालों की उलझन को कम करने के तरीके जानें।
#1
तेल की मालिश करें
अगर आप त्योहारों से पहले अपने बालों की उलझन को कम करना चाहती हैं तो इसके लिए सिर की अच्छे से मालिश करें।
इसके लिए आप जैतून का तेल, नारियल का तेल या फिर बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त इससे बालों की चमक भी बढ़ सकती है।
#2
एलोवेरा का जेल आएगा काम
एलोवेरा का जेल भी बालों की उलझन को कम करने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा का जेल और नारियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं, फिर इस मिश्रण को पूरे सिर पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद सिर को शावर कैप से ढक लें और 30 मिनट के बाद अपने सिर को शैंपू से धोएं।
इससे न केवल आपके सिर से रूसी हटेगी, बल्कि बालों की उलझन भी कम होगी।
#3
गर्म तेल से करें मालिश
अगर आपके सिर पर रूखेपन के कारण रूसी हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए गर्म तेल से मालिश करें। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर उससे सिर की अच्छे से मालिश करें।
इसके बाद अपने सिर को शावर कैप से ढक लें और 30 मिनट के बाद अपने सिर को पानी से साफ कर लें। इससे सिर की रूसी कम होगी और बालों की उलझन भी कम होगी।
#4
एलोवेरा और दही का मिश्रण लगाएं
एलोवेरा और दही का मिश्रण भी बालों की उलझन को कम करने में मदद कर सकता है।
इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा और दही को मिलाएं, फिर इस मिश्रण को पूरे सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद अपने सिर को पानी से साफ कर लें।
इसके बाद अपने सिर पर एलोवेरा और दही के मिश्रण को लगाएं और 10 मिनट के बाद सिर को पानी से साफ कर लें।