प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद आते हैं ये व्यंजन, आनंद के साथ करते हैं सेवन
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज के समय में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। वह अपने काम के लिए तो जाने जाते ही हैं, साथ ही उनका व्यक्तित्व भी काबिले तारीफ है। मोदी 17 सितंबर, 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी वह अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं और पौष्टिक डाइट लेते हैं। मोदी को ये 4 व्यंजन बहुत पसंद आते हैं और वह इन्हें बड़े ही चाव से खाते हैं।
#1
खिचड़ी
खिचड़ी को भारत का राष्ट्रिय पकवान कहा जाता है और इसमें कोई दो राय नहीं कि यह सबसे आरामदायक भोजन है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार इस बात को माना है कि उन्हें गुजराती खिचड़ी बहुत पसंद आती है। वह कई बार इसे सुपरफूड कह चुके हैं और वह उपवास के दौरान भी इसका सेवन करते हैं। यह खिचड़ी मूंग दाल और छोटे चावल से बनती है। प्रधानमंत्री मोदी को बाजरा भी भाता है, जिसकी खिचड़ी बहुत स्वादिष्ट बनती है।
#2
ढोकला
गुजराती होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी को ढोकला बहुत अच्छा लगता है, जो एक प्रसिद्ध स्नैक है। यह व्यंजन भाप में पकाया जाता है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और इसमें कई तरह के स्वाद मिल जाते हैं। इसे बेसन, दही और हल्के मसालों से तैयार किया जाता है और इसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है। प्रधानमंत्री मोदी जब भी अपने घर पर भोजन करते हैं तो उनकी थाली में ढोकला जरूर रहता है।
#3
मोरिंगा के पराठे
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि वह पहले नाश्ते में मोरिंगा के पराठे खाते थे। आज भी हफ्ते में 1 से 2 बार वह इस पराठे का सेवन करते हैं। उनके मुताबिक, मोरिंगा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जिसके पराठे सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। इसकी रेसिपी की शुरुआत मोरिंगा को पकाकर और मीसकर उसका पानी निकालने से होती है। इसके बाद इसमें अजवाइन और मसाले मिलाकर आटा साना जाता है और पराठे सेके जाते हैं।
#4
श्रीखंड
गुजरात से ताल्लुक रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी श्रीखंड भी बड़े ही चाव से खाते हैं। यह गुजरात की पारंपरिक मिठाई है, जिसे वह खाने के बाद खाना पसंद करते हैं। इसे दही से तैयार किया जाता है और इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें इलायची और केसर आदि जैसी सामग्री मिलाई जाती हैं। आम के सीजन में इसमें आम भी शामिल किए जाते हैं और इसे सूखे मेवों से सजाकर परोसा जाता है।