LOADING...
होली खेलने जा रहे हैं? भूल से भी न करें ये गलतियां, त्वचा को होगा नुकसान
होली खेलते समय न करें ये गलतियां

होली खेलने जा रहे हैं? भूल से भी न करें ये गलतियां, त्वचा को होगा नुकसान

लेखन अंजली
Feb 26, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

होली का त्योहार रंगों का त्योहार है और इस मौके पर लोग दोस्तों और परिवार संग खूब मजे करते हैं। हालांकि, होली पर त्वचा पर रंग लगने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए त्वचा विशेषज्ञों की सलाह होती है कि होली खेलने से पहले अपनी त्वचा का अच्छे से ध्यान रखें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी सामान्य गलतियों के बारे में बताते हैं, जो होली खेलने के दौरान त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

#1

रंगों को साफ करने के लिए न रगड़ें

अगर आप होली के बाद रंगों को साफ करने के लिए त्वचा को रगड़ते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। रगड़ने से त्वचा में जलन और लाल चकत्ते हो सकते हैं। इसलिए होली के बाद रंगों को साफ करने के लिए पहले गुनगुने पानी से त्वचा को धोएं। इसके बाद मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप लगाएं। यह रंगों को हटाने के साथ-साथ त्वचा को नमी भी देगा।

#2

रंगों से खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं तेल

होली खेलने से पहले अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर तेल जरूर लगाएं। ऐसा करने से रंग आपकी त्वचा में नहीं घुस पाएंगे और रंगों को साफ करना भी आसान हो जाएगा। इसके लिए नारियल या जैतून का तेल लगाएं। अगर आपके पास यह तेल नहीं है तो आप किसी भी खाने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बालों पर भी तेल लगाना न भूलें।

Advertisement

#3

बालों पर तेल न लगाना

अगर आप होली खेलने से पहले अपने सिर पर तेल नहीं लगाते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। दरअसल, अगर आप अपने बालों पर तेल नहीं लगाएंगे तो रंगों से बाल सूखे और बेजान हो सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले अपने बालों पर अच्छे से तेल जरूर लगाएं। इससे बालों की सेहत बनी रहेगी और रंगों से सुरक्षा होगी।

Advertisement

#4

रंगों को हटाने के लिए गर्म पानी का करें इस्तेमाल

अगर आप होली के बाद रंगों को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। गर्म पानी से नहाने या फिर चेहरा धोने से त्वचा सूखी हो सकती है। इसके अलावा रंगों को साफ करने के लिए आप गर्म या ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा।

#5

कैमरे की फ्लैश से बचें

अगर आप होली पर दोस्तों या परिवार संग जमकर मस्ती करने के बाद तस्वीरें भी लेना चाहते हैं तो कैमरे की फ्लैश का इस्तेमाल न करें। दरअसल, कैमरे की फ्लैश की रोशनी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे आंखों में जलन के साथ-साथ त्वचा पर लालिमा भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कैमरे की फ्लैश की बजाय प्राकृतिक रोशनी में तस्वीरें लें।

Advertisement