NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चेरी ब्लॉसम का आनंद लेने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख
    लाइफस्टाइल

    चेरी ब्लॉसम का आनंद लेने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख

    चेरी ब्लॉसम का आनंद लेने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख
    लेखन अंजली
    Apr 03, 2023, 07:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चेरी ब्लॉसम का आनंद लेने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख
    इन जगहों पर लें चेरी ब्लॉसम का आनंद

    जापान चेरी ब्लॉसम के लिए बहुत मशहूर है। यहां मार्च से लेकर अप्रैल तक गुलाबी फूलों की बारिश होने लगती है और इस वार्षिक घटना को सकुरा सीजन के रूप में भी जाना जाता है। सिर्फ जापान ही नहीं, दुनियाभर में कई अन्य जगहें भी हैं, जहां जाकर आप चेरी ब्लॉसम का आनंद ले सकते हैं। आइए आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं, जो चेरी ब्लॉसम के लिए मशहूर हैं।

    लंदन

    इंग्लैंड की राजधानी लंदन में अप्रैल का महीना चेरी ब्लॉसम का होता है क्योंकि इस महीने में शहर के रास्तों और पार्क में स्थित चेरी ब्लॉसम पेड़ पूरी तरह खिल जाते हैं। लंदन में लैंकेस्टर गेट और अल्बर्ट मेमोरियल के बीच का हिस्सा लोगों को पिकनिक, खेल और लाइव संगीत के लिए आकर्षित करता है। यहां का केव गार्डन और रीजेंट पार्क भी चेरी ब्लॉसम के लिए लोकप्रिय है।

     एडिनबर्ग 

    स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग के स्टैफोर्ड स्ट्रीट और वेस्ट किंग स्ट्रीट जैसे लोकप्रिय मार्गों पर चेरी ब्लॉसम देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त यहां की कोलक्हौन स्ट्रीट, वेस्ट प्रिंसेस स्ट्रीट और लोमोंड स्ट्रीट पर भी चेरी ब्लॉसम का नजारा दिखने को मिलता है। यहां सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक वेस्ट अर्गाइल स्ट्रीट है, जो अप्रैल के महीने में मोटे और गुलाबी फूलों से घिरी होती है।

    बॉन

    जर्मनी के बॉन शहर में हीरस्ट्रैस और ब्रेइट स्ट्रास स्ट्रीट हर अप्रैल में गुलाबी फूलों से ढक जाती हैं। शहर में फूलों की 2 किस्में होती हैं, जिनमें हल्के गुलाबी रंग के जापानी फूल और चमकीले गुलाबी रंग के जापानी लौंग चेरी फूल शामिल हैं। बॉन को जर्मनी के 'चेरी ब्लॉसम जिले' के रूप में भी जाना जाता है। 1980 के दशक में शहर के पुनर्विकास के दौरान पहली बार चेरी ब्लॉसम पेड़ लगाए गए थे।

    वैंकूवर

    कनाडा के वैंकूवर शहर ने पहली बार 1930 के दशक में चेरी ब्लॉसम के पेड़ लगाना शुरू किया था और आज वही पेड़ गुलाबी फूलों की बारिश करते हैं। यहां के फ्रेजर रिवर पार्केड में चेरी ब्लॉसम को देखते हुए आप घूम सकते हैं और डेविड लैम पार्क में पिकनिक मना सकते हैं। वैंकूवर में चेरी ब्लॉसम का एक इवेंट आयोजित होता है, जो इस बार 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगा।

    जिन्ह

    अगर आप चेरी ब्लॉसम का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको दक्षिण कोरिया भी जाना चाहिए। चांगवॉन के नजदीक स्थित यहां का जिन्हा शहर भी चेरी ब्लॉसम के लिए लोकप्रिय है। यहां चेरी ब्लॉसम की खूबसूरती के प्रदर्शन के लिए मार्च से अप्रैल में वार्षिक जिन्हा गुनहंगजे महोत्सव भी आयोजित होता है, जिसमें सैन्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। अगर आपको चेरी ब्लॉसम से बहुत प्यार है तो इस साल यहां जा सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दक्षिण कोरिया
    लंदन
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    दक्षिण कोरिया

    पत्नी ने 2.9 करोड़ रुपये की जीती लॉटरी तो पति को छोड़ प्रेमी संग की शादी थाईलैंड
    दक्षिण कोरिया: शख्स ने 1,000 से ज्यादा कुत्तों को भूखा मारा, लगा लाशों का ढेर पशु अधिकार
    दक्षिण कोरिया 2028 तक लॉन्च करेगा अपना 6G नेटवर्क, खर्च होंगे हजारों करोड़ रुपये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज, इन देशों पर पड़ा ज्यादा असर स्मार्टफोन

    लंदन

    लंदन में खालिस्तानी प्रदर्शन का अगुवा अवतार सिंह असल में आतंकी संगठन KLF का प्रमुख- रिपोर्ट भारतीय दूतावास
    राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट जाएंगे ललित मोदी, भगोड़ा बोलने पर दी चेतावनी राहुल गांधी
    लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों के प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया भारतीय उच्चायोग
    लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें यूनाइटेड किंगडम (UK)

    लाइफस्टाइल

    आईलाइनर लगाते समय अपनाएं ये 5 टिप्स, बार-बार नहीं फैलेगा  मेकअप टिप्स
    चमकदार त्वचा के लिए रात के समय लगाएं ये 5 ओवरनाइट फेस मास्क, मिलेगा फायदा त्वचा की देखभाल
    भारत के 5 सबसे लंबे रेलवे मार्ग, कई राज्यों को करते हैं कवर भारतीय रेलवे
    ITR फाइल करते समय इन 10 गलतियों से बचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)

    पर्यटन

    गर्मियों में घूमने के लिए इन 5 भारतीय जगहों का करें चयन, जरूर मिलेगी राहत लद्दाख
    भारत के 5 मशहूर रोपवे, मन मोह लेगी इनकी सुदंरता उत्तराखंड
    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध जापान
    सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन जरूरी चीजों को बैग में रखना न भूलें  यात्रा

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023