पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज के लिए बनाई गई दवा, माना जा रहा है इलाज के करीब
क्या है खबर?
पैन्क्रियाटिक कैंसर तब शुरू होता है जब अग्न्याशय यानि पैन्क्रियास में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और एक ट्यूमर बना लेती हैं। यह बीमारी लाइलाज थी, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका संभावित इलाज खोज लिया है। एक ऐसी दवा बनाई गई है, जो पैंक्रियास के ट्यूमर को सिकोड़ सकती है और संभावित रूप से इसे खत्म भी कर सकती है। इसे दशकों में कैंसर के इलाज की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
दवा
पैंक्रियाटिक कैंसर को खत्म करने में सक्षम है दवा
बार्सिलोना में 'यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर रिसर्च एंड ट्रीटमेंट ऑफ कैंसर' में पेश किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि कीमोथेरेपी के साथ 'डाराक्सोनरासिब' दवा देने से, एक साल बाद जीवित रहने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई।
पैंक्रियाटिक कैंसर के लिए बनी इस एक बार ली जाने वाली दवा को जब कीमोथेरेपी के साथ दिया गया तो इसने 12 में से एक मरीज में बीमारी को पूरी तरह खत्म कर दिया।
इलाज
कितनी असरदार है दवा?
अध्ययन के दौरान, 61 मरीजों में से लगभग सभी में इस दवा के जरिए कैंसर का पता चलना बंद हो गया और ट्यूमर का बढ़ना भी रुक गया। अध्ययन के मुख्य चिकित्सक डॉ वुंगकी पार्क के मुताबिक, इसका असर कुछ मरीजों के लिए इलाज के सबसे करीब है।
हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इस दवा को अभी इलाज नहीं माना जा सकता और उन्हें यह भी नहीं पता कि यह कितने समय तक बीमारी को दूर रख सकती है।
मरीज
90 प्रतिशत मरीजों का ट्यूमर बढ़ना हुआ बंद
परीक्षण के दौरान, 90 प्रतिशत मरीजों में ट्यूमर का बढ़ना रुक गया। वहीं, लगभग 60 प्रतिशत मरीजों में ट्यूमर का आकार छोटा हो गया या पूरी तरह खत्म हो गया।
लगभग 8 प्रतिशत मरीजों में CT स्कैन पर ट्यूमर का पता चलना बंद हो गया। इलाज शुरू होने के एक साल बाद, 76.6 प्रतिशत मरीज जीवित थे।
आमतौर पर केवल कीमोथेरेपी लेने वाले 40-45 प्रतिशत मरीज ही एक साल तक जीवित रह पाते हैं।
कार्य
कैसे काम करती है यह दवा?
यह दवा तब चर्चा में आई जब यह पता चला कि यह पैंक्रियाटिक कैंसर के गंभीर और एडवांस स्टेज वाले मरीजों में जीवित रहने के समय को लगभग दोगुना कर देती है।
यह दवा 'म्यूटेटेड KRAS' जीन को बंद करके काम करती है। यह जीन पैंक्रियाटिक ट्यूमर के 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में पाया जाता है और कैंसर कोशिकाओं को लगातार बढ़ने का संकेत देता रहता है।
इसे बंद करके यह दवा ट्यूमर को फैलने से रोक सकती है।
जानकारी
डॉक्टरों को मिली उम्मीद की किरण
वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह इलाज कई अन्य तरह के कैंसर के लिए भी कारगर हो सकता है, क्योंकि उनमें एक जैसे म्यूटेशन हो सकते हैं। हालांकि, इससे जुड़े और अध्ययन करने की जरूरत है।