मूंगफली बनाम अखरोट: जानिए इनमें से किसका सेवन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
क्या है खबर?
सूखे मेवे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि ये कई जरूरी तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें से अखरोट और मूंगफली भी हैं, जो कि कई अहम पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। हालांकि, अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने में उलझन में हैं तो आइए आज हम आपको इन सूखे मेवों की पोषक तत्वों की तुलना और सेहत के लिए फायदों के बारे में बताते हैं।
अखरोट
अखरोट के पोषक तत्व
अखरोट की तासीर ठंडी होती है और इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-E और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसके अलावा इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को हानिकारक चीजों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
इस सूखे मेवे का सेवन दिल को स्वस्थ रखने, दिमाग की कार्यक्षमता सुधारने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
मूंगफली
मूंगफली के पोषक तत्व
मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन-A, विटामिन-B6, विटामिन-E और विटामिन-K आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
इसके अलावा इसमें ओमेगा-6 भी होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है।
मूंगफली का सेवन हड्डियों को मजबूती देने, दिमाग की कार्यक्षमता सुधारने, त्वचा को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाव करने में भी मदद कर सकता है।
चयन
अखरोट बनाम मूंगफली: इनमें से किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है?
अखरोट और मूंगफली दोनों ही सूखे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनमें से अखरोट पोषक तत्वों से ज्यादा भरपूर होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
हालांकि, मूंगफली भी रेशा और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में सहायक है। ऐसे में आप अपनी पसंद और सेहत को देखते हुए इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
मात्रा
रोजाना कितनी मात्रा में अखरोट और मूंगफली का सेवन करना है फायदेमंद?
अखरोट और मूंगफली का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 अखरोट और 5-6 मूंगफली का सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
हालांकि, अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो इसे शाम को नाश्ते के बाद भी खा सकते हैं। रात को सोने से पहले इनका सेवन करने से बचें।