भारत की तरह इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली का त्योहार
क्या है खबर?
इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को है। यह त्योहार भगवान राम की विजयी लड़ाई के बाद वापसी की याद दिलाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस मौके पर लोग अपने घर को सजाते हैं और देवी लक्ष्मी समेत भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
यह तो हुआ भारत में दिवाली मनाने का तरीका, लेकिन हमारे देश के अलवा कई अन्य देश भी इस त्योहार को मनाते हैं।
आइए उन देशों के बारे में जानें।
#1
नेपाल
नेपाल में दिवाली के त्योहार को तिहार उत्सव के नाम से मनाया जाता है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू तिहार के दौरान रंगीन सजावट, तेल के दीयों की रोशनी और घरों के बाहर रंगोली के डिजाइन से शहर का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है।
देश में तिहार का प्रत्येक दिन विभिन्न जानवरों के सम्मान के लिए समर्पित है।
नेपाल में यह त्योहार 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक मनाया जाएगा।
#2
मलेशिया
मलेशिया में तमिलों की बड़ी आबादी के कारण यहां भी दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
हालांकि, इसकी धूम सबसे ज्यादा देश की बहुसांस्कृतिक राजधानी कुआलालंपुर में मनाया जाता है।
यहां का ब्रिकफील्ड्स भी भव्य दिवाली उत्सव के लिए जाना जाता है।
मलेशिया में कल यानी 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दिवाली का जश्न मनाया जाएगा।
#3
दक्षिण अफ्रीका
दिवाली का त्योहार दक्षिण अफ्रीका में भी मनाया जाता है। मुख्य रूप से डरबन नाम के शहर में धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि वहां एक भारतीय समुदाय रहता है।
शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, पारंपरिक भारतीय व्यंजनों और दीयों की रोशनी के साथ दिवाली मनाई जाती है।
अगर आप 31 अक्टूबर या 01 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका जाने की योजना बना रहे हैं तो यकिनन यहां का दिवाली जश्न आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।
#4
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम (UK) के विभिन्न शहरों में दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है, जिसमें लीसेस्टर सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है।
लीसेस्टर शहर एक भव्य दिवाली कार्यक्रम की मेजबानी करता है। अगर आप इस शहर में जा रहे हैं तो वहां दिवाली पार्टी और खान-पान को अपनी यात्रा में शामिल करें।
यहां भारत की तरह 31 अक्टूबर को ही दिवाली का जश्न मनाया जाएगा।
#5
थाईलैंड
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में भारतीय समुदाय की संख्या बढ़ रही है इसलिए यहां भी दिवाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य प्रदर्शनों और सजावट के साथ मनाई जाती है।
अगर आप इस दिवाली बैंकाक में हैं तो आपको यहां के दिवाली क्रूज को मिस नहीं करना चाहिए। क्रूज पर संगीत उत्सव और खास भोजन का इंतजाम किया जाता है।
यकिनन थाईलैंड में दिवाली मनाने का अनुभव सबसे अलग और यादगार होगा।
यहां भी दिवाली 31 अक्टूबर को है।