NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही की खूबसूरती की दीवानी है दुनिया, जानिए उनके मेकअप टिप्स 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही की खूबसूरती की दीवानी है दुनिया, जानिए उनके मेकअप टिप्स 

    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही की खूबसूरती की दीवानी है दुनिया, जानिए उनके मेकअप टिप्स 

    लेखन सयाली
    Feb 06, 2024
    06:30 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की अदाकारा नोरा फतेही बेहद खूबसूरत और फिट हैं। उनका जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ था।

    नोरा अभिनय के साथ-साथ डांस में भी महारत हासिल कर चुकी हैं और फिलहाल वह एक डांस रियलिटी शो की जज हैं। नोरा ने अपने करियर की शुरुआत बिग बॉस से की थी।

    32 साल की उम्र में भी नोरा जवां और सुंदर दिखती हैं। आइए जानते हैं उनके मेकअप टिप्स।

    #1

    2 फाउंडेशन को करती हैं मिक्स 

    फाउंडेशन का सही शेड पाने के लिए नोरा 2 रंगों (शेड्स) को मिलाना पसंद करती हैं। वह एक हल्का और एक उसकी टोन से गहरा रंग चुनती हैं। ऐसा करने से सटीक शेड बन जाता है।

    इस मेकअप-टिप को कारगर बनाने के लिए फाउंडेशन चुनने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार और उसके रंग को समझना जरूरी है। 2 शेड को मिलाने से चेहरे के दाग भी छुपाए जा सकते हैं।

    #2

    गुलाबी रंग की लिपस्टिक है नोरा की पसंद 

    यूं तो नोरा की गोरी त्वचा पर सभी रंग जंचते हैं, लेकिन उन्हें गुलाबी रंग सबसे प्रिय है। लिपस्टिक के रंगों में भी गुलाबी उनका मनपसंद है।

    वह अपने होठों को सुंदर, गुलाबी और मोटा दिखाने के लिए गुलाबी लिपस्टिक हमेशा अपने पास रखती हैं।

    आप भी गुलाबी रंग की लिपस्टिक आजमा सकती हैं। गुलाबी रंग आपके होठों को प्राकृतिक और कोमल दिखने में मदद करेगा। यह सिंपल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक में भी काम आएगा।

    #3

    हाइलाइटर से मिलती है चेहरे को रौनक 

    नोरा अपने चेहरे को चमकदार दिखाने के लिए एक अच्छे हाइलाइटर का उपयोग करती हैं। आपके चेहरे पर थोड़ा-सा ग्लो यानी हाइलाइटर जोड़ने से आपका मेकअप और सुंदर दिखेगा। अभिनेत्री खुद को प्राकृतिक और चमकदार लुक देने के लिए सॉफ्ट हाइलाइटर का उपयोग करना पसंद करती हैं।

    पूरे चेहरे पर इसे लगाने के बजाय आप बस अपने गालों और माथे के आसपास कुछ पाउडर हाइलाइटर लगा सकती हैं। इसे हल्का-सा अपनी नाक पर भी लगाएं।

    #4

    फेस पाउडर जरूर करती है इस्तेमाल 

    पूरा मेकअप रूटीन करने के बाद अंत में नोरा फेस पाउडर जरूर इस्तेमाल करती हैं। नोरा अपनी त्वचा की रंगत को एक समान करने और मुलायम बनाने के लिए चेहरे पर थोड़ा-सा पाउडर लगाती हैं।

    आपके चेहरे पर मेकअप के अंत में पाउडर लगाने से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद मिलती है। यह आपके चेहरे को एक सूखा और साफ लुक देगा।

    यह आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाले छोटे-मोटे दाग-धब्बों को छुपाने में भी मदद करता है।

    #5

    मस्कारा लगाए बिना नहीं जाती हैं बाहर 

    नोरा मानती हैं कि मस्कारा हमारे किसी भी लुक में चार-चांद लगा देता है। अभिनेत्री का पसंदीदा आंखों का मेकअप मस्कारा है। वह इसे लगाए बिना घर से नहीं निकलती हैं।

    मस्कारा के कुछ कोट आपकी आंखों और पलकों को बिना नकली दिखाए हाईलाइट कर सकते हैं। जब भी आप जल्दी में हों तो बस मस्कारा का एक स्ट्रोक लगाएं और आप सुंदर दिखेंगी। अब मस्कारा न केवल काले बल्कि अन्य रंगों में भी उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोरा फतेही
    मेकअप टिप्स
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नोरा फतेही

    सुकेश के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गवाह बनेंगी नोरा फतेही- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    नोरा फतेही की कार का हुआ एक्सिडेंट, भड़के लोगों ने पकड़ा ड्राइवर का कॉलर- रिपोर्ट मुंबई
    इस साल बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को ED ने किया तलब ऐश्वर्या राय
    नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक, अभिनेत्री ने शेयर की जानकारी इंस्टाग्राम

    मेकअप टिप्स

    नाइट डेट के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ट्रेंडी मेकअप लुक  लाइफस्टाइल
    पहली बार करने जा रही हैं मेकअप, इन टिप्स को करें फॉलो  लाइफस्टाइल
    कैमरे पर अच्छा दिखने के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स, चेहरा दिखेगा बेदाग लाइफस्टाइल
    शाम के कार्यक्रम के लिए इस तरह करें मेकअप, लगेंगी सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं के लिए टिप्स

    जन्मदिन विशेष

    लोटपोट कर देंगी गोविंदा की ये कॉमेडी फिल्में, परिवार संग OTT पर लीजिए मजा गोविंदा
    जन्मदिन विशेष: अनिल कपूर 67 साल की उम्र में भी फिट, जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट  अनिल कपूर
    अनिल कपूर ने इन फिल्मों में अपनी कॉमेडी से किया लोटपोट, OTT पर लीजिए मजा अनिल कपूर
    जन्मदिन विशेष: 57 की उम्र में भी एकदम फिट हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस मंत्र सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025