
गर्भावस्था में आई पैरों की सूजन के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, जल्द मिलेगी राहत
क्या है खबर?
गर्भवती महिलाओं का हर दिन चुनौतीपूर्ण और मुश्किलों से भरा होता है, क्योंकि इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं समस्याओं में से एक है पैरों में सूजन का आना। हालांकि, गर्भावस्था में पैरों में सूजन आना सामान्य बात है, लेकिन फिर भी इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इसलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर गर्भवती महिलाएं पैरों की सूजन से जल्द राहत पा सकती हैं।
#1
आइस पैक से मिलेगा आराम
गर्भावस्था के दौरान अगर पैरों में सूजन आए तो उससे राहत पाने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके लिए प्रभावित जगह पर आइस पैक को एक-एक मिनट तक रूक-रूककर रखें और धीरे-धीरे दबाएं।
जब तक सूजन से आराम न मिले, तब तक इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है। इस उपाय को खुद से करने में कोई दिक्कत हो तो परिवार के किसी सदस्य की मदद लें।
#2
जौ के पानी का सेवन
जौ एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से समृद्ध होते हैं, जो किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
हालांकि, गर्भावस्था में पैरों की सूजन कम करने के लिए जौ के पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक-दो चम्मच जौ के दानों को पानी में डालकर इसे तब तक उबालें, जब तक पानी का रंग पूरा न हो जाएं। फिर इस पानी को ठंडा करके पी जाएं।
#3
खीरे का करें इस्तेमाल
गर्भावस्था के दौरान पैरों में आई सूजन से राहत दिलाने में खीरा भी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो सूजन को कम करने की क्षमता रखते हैं।
इसके लिए सबसे पहले खीरे को पतले-पतले स्लाइस में काट लें। इसके बाद स्लाइस को प्रभावित जगहों पर रखें, फिर इस पर पट्टी को थोड़ी ढीली करके बांध लें।
बेहतर होगा कि गर्भवती महिला इस उपाय को अपनाते हुए घर के किसी अन्य सदस्य की मदद लें
#4
पालक से सूजन होगी छूमंतर
पालक में भी इंफ्लामेट्री गुण यानी सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, इसलिए यह गर्भावस्था के दौरान पैरों की सूजन से बचाव और उसे कम करने में मदद कर सकता है।
इसके लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को फ्रिज में डालकर ठंडा कर लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर रखकर इस पर पट्टी बांध दें।
कुछ घंटों के लिए इस पट्टी को बांधे रखें, लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि पट्टी ज्यादा टाइट न हो।