NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स
    अगली खबर
    आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स
    पालक से बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स

    आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स

    लेखन अंजली
    Jan 24, 2025
    06:11 pm

    क्या है खबर?

    पालक एक पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है, जो आपके खाने में नया स्वाद जोड़ सकता है।

    पालक आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-A, विटामिन-C समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।

    आइए आज हम आपको पालक के स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप शाम के समय बनाकर खा सकते हैं। यकिनन ये आपके घर में सभी को पसंद आएंगे।

    #1

    कुरकुरी पालक पत्ता चाट 

    पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और बड़े पालक के पत्तों को धोकर सुखाएं।

    अब बेसन, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं, फिर इस घोल में पालक के पत्तों को डुबोकर गर्म तेल में तलें।

    इसके बाद तले हुए पालक के पत्तों को प्लेट पर रखकर इनके ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, सेव और अनारदाना गार्निश करें।

    यह कुरकुरी पालक पत्ता चाट आपके मेहमानों को पसंद आएगी।

    #2

    पालक की टिक्की

    पालकी टिक्की एक अनोखा व्यंजन है, जिसके लिए सबसे पहले उबले आलूओं को मैश करें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं।

    अब इसमें उबला और कटा पालक डालें, फिर नमक और मसाले मिलाकर टिक्की का आकार दें। इन टिक्कियों को गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें या तवे पर सेंके।

    इसे हरी धनिये की चटनी या खजूर की चटनी के साथ परोसें ताकि इसका स्वाद दोगुना हो जाए।

    #3

    मलाईदार पालक पास्ता

    अगर आप पास्ता पसंद करते हैं तो मलाईदार पालक पास्ता जरूर बनाएं।

    सबसे पहले पास्ता को पानी में उबालकर ठंडे पानी से धो लें, फिर एक कढ़ाई में मक्खन गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज भूनें।

    अब इसमें क्रीम डालकर मिलाएं, फिर इसमें उबला हुआ पास्ता और बारीक कटा पालक डालें।

    इसके बाद इसमें ऊपर से चीज़ और ओरेगानो या मिक्स्ड हर्ब्स डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।

    यह पास्ता बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा।

    #4

    पालक की स्मूदी

    सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी स्मूदी से हो तो पूरा दिन ऊर्जा भरा रहता है।

    इसके लिए ब्लेंडर में ताजे पालक के पत्ते, केला, दही, शहद और थोड़ा-सा दूध डालकर ब्लेंड कर लें जब तक सब कुछ अच्छे से मिश्रित ना हो जाएं।

    अब इस स्मूदी को ग्लास मे निकाल कर तुरंत पीएं। यह स्मूदी ना केवल पौष्टिक होती है बल्कि पेट भरने वाली भी होती हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

    #5

    मसालेदार पालक रोल्स

    मसालेदार पालक रोल्स पार्टी स्नैक्स के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

    इसके लिए रोटी बेलकर उस पर हल्का मक्खन लगाएं और बीच में तैयार मसाला रखें, जिसमें उबले आलू, पालक, प्याज, टोमैटो सॉस आदि शामिल हों।

    अब इसे रोल करके हल्का सेंकें ताकि बाहर की परत कुरकुरी बन जाए। इन्हें काटकर प्लेट में सजाएं और ऊपर से थोड़ा चीज़ ग्रेट करके ओवन में हल्का मेल्ट होने तक रखें।

    ये रोल्स बच्चों को खासतौर पर पसंद आते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    रेसिपी

    सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट लड्डू, जानिए इनकी आसान रेसिपी सर्दियों की देखभाल
    एक बार बनाएं पैशनफ्रूट यानि कृष्णकमल फल से बने ये 5 व्यंजन, नहीं भूल पाएंगे स्वाद खान-पान
    सर्दियों में बनाकर खाएं ये खास तरह के हलवे, शरीर को पहुचाएंगे गर्माहट सर्दियों की देखभाल
    मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही चूड़ा? जानिए इसका महत्त्व और बनाने का तरीका मकर संक्रांति

    लाइफस्टाइल

    त्रिपुरा: जम्पुई हिल्स पर जा रहे हैं तो इन 5 गतिविधियों से यात्रा को बनाएं मजेदार  त्रिपुरा
    एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 सरल घरेलू उपाय घरेलू नुस्खे
    शारीरिक फिटनेस से कैंसर रोगियों में कम हो सकता है मृत्यु का खतरा, अध्ययन में खुलासा कैंसर
    त्योहारों और शुभ अवसरों पर आकर्षक दिखना चाहते हैं? पुरुष अपनाएं ये मिनिमलिस्ट मेकअप टिप्स मेकअप टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025