रोजाना बनाकर पिएं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक, स्वास्थ्य के लिए हैं बेहतरीन
क्या है खबर?
डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं और इसके लिए आपको बाहर से कोई दवा लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि, बाजार में उपलब्ध डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि उनमें क्या-क्या मिलाया जाता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर पर बनाना आसान है और इनका रोजाना सेवन करने से सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।
#1
खीरे, नींबू और अदरक का पेय
इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा खीरा छीलकर उसके टुकड़े करें, फिर खीरे के टुकड़ों को एक बड़े गिलास में डालकर उसमें बारीक कटा अदरक और नींबू का रस मिलाएं।
अब इस मिश्रण में 2-3 पुदीने की पत्तियां डालकर इसमें पानी भरें और इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इस पेय का सेवन करें।
यह पेट को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर को साफ करने में मदद कर सकता है।
#2
पुदीने और नींबू का पेय
इसके लिए पहले एक गिलास पानी में 4-5 पुदीने की पत्तियां डालकर इसे उबालें, फिर इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
इसके बाद इसे ठंडा करने के लिए रख दें। जब यह पेय ठंडा हो जाए तो इसे छानकर पिएं।
यह पेय शरीर को ताजगी देने और साफ करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह ताजगी भी प्रदान करता है।
#3
सेब और दालचीनी का पेय
सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करें, फिर इसमें एक बड़ी चम्मच कुटी हुई दालचीनी मिलाकर मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें एक बड़ी चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
अब इस मिश्रण को एक गिलास में छानकर इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और सेवन करें।
यह पेय शरीर को साफ करने के साथ-साथ कई पोषक तत्व प्रदान करने में मदद कर सकता है।
#4
गाजर और संतरे का पेय
इसके लिए पहले एक गिलास में ताजा संतरे का रस, एक चम्मच शहद, आधी चम्मच कदूकस की हुई अदरक और थोड़ी सी कदूकस की हुई गाजर डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाएं।
अब इस पेय को अच्छे से मिलाएं और पिएं। यह पेय विटामिन-C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने समेत कई सेहत लाभ प्रदान कर सकता है।
इसके अलावा यह स्वाद में भी अच्छा होता है।
#5
खीरे, नींबू और नारियल के पानी का पेय
सबसे पहले एक गिलास में ताजे नारियल पानी के साथ खीरे का रस और नींबू का रस मिलाएं, फिर इसमें थोड़ा-सा काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस पेय को पिएं।
यह पेय शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
इसके अतिरिक्त यह पेय शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और सूजन को कम करने वाले गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।