NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर महक रहेगी बरकरार
    अगली खबर
    परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर महक रहेगी बरकरार
    सही तरीके से परफ्यूम लगाने के टिप्स (तस्वीर: फ्रीपिक)

    परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर महक रहेगी बरकरार

    लेखन गौसिया
    Apr 17, 2023
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    खुशबूदार परफ्यूम न केवल आपको अच्छी महक देता है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

    इसे लगाने के बाद आप दिनभर तरोताजा महसूस कर पाते हैं।

    हालांकि, कई लोगों को परफ्यूम लगाने का सही तरीका नहीं मालूम है, जिसके कारण इसकी खुशबू लंबे समय तक नहीं रह पाती।

    आइए आज हम आपको परफ्यूम लगाने के सही तरीके बताते हैं।

    #1

    परफ्यूम लगाने से पहले त्वचा को मॉइस्चराइज करना है जरूरी

    ज्यादातर लोग अपनी कलाइयों पर परफ्यूम लगाकर उन्हें आपस में रगड़ लेते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे परफ्यूम की खुशबू फीकी हो जाती है।

    दरअसल, रगड़ने से फ्रिक्शन होता है, जो इत्र को गर्म करके इसकी खुशबू को बदल देता है।

    इस कारण सबसे पहले अपनी त्वचा को हल्के और बिना सुगंध वाले बॉडी लोशन से मॉइस्चराइज करें और फिर लंबे समय तक चलने वाली खुशबू के लिए त्वचा पर परफ्यूम छिड़कें।

    #2

    इन जगहों पर परफ्यूम स्प्रे करें

    शरीर के किसी भी हिस्से पर परफ्यूम छिड़कने के बजाय पल्स पॉइंट्स पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि ये क्षेत्र शरीर के गर्म हिस्से होते हैं, जो अतिरिक्त गर्मी बाहर निकालने में मदद करते हैं।

    इससे स्वाभाविक रूप से पूरे शरीर में खुशबू बनी रहती है।

    पल्स पॉइंट्स कोहनी के अंदर का हिस्सा, कान के पीछे, घुटनों के पीछे, पेट के नीचे और कलाई के अंदर वाले क्षेत्र हैं।

    घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #3

    नहाने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल करें

    परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम को स्प्रे करना चाहिए न कि घर से बाहर जाते समय।

    दरअसल, नहाने के बाद आपकी त्वचा मॉइस्चराइज्ड और खुले रोमछिद्रों से गर्म होती है, जिसके कारण परफ्यूम की खुशबू अवशोषित हो जाती है।

    हालांकि, नहाने के बाद परफ्यूम लगाने से पहले तौलिये से अपनी त्वचा को अच्छे से साफ और सूखा जरूर कर लें।

    #4

    बालों पर भी परफ्यूम करें स्प्रे 

    पल्स पॉइंट्स के अलावा आपके बाल भी परफ्यूम की खुशबू को अच्छी तरह से लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    इसके लिए आप अपने बालों के बीच में या आखिर में बिना अल्कोहल वाला परफ्यूम स्प्रे कर सकते हैं।

    हालांकि, किसी भी नुकसान से बचने के लिए परफ्यूम को सीधे अपने बालों पर स्प्रे करने के बजाय हेयरब्रश पर स्प्रे करके इस्तेमाल करें।

    #5

    कपड़ों पर भी लगाएं परफ्यूम

    परफ्यूम की खुशबू को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए इसे अपने कपड़ों पर भी लगाना याद रखें।

    हालांकि, दाग से बचने के लिए परफ्यूम को रेशमी कपड़ों पर स्प्रे करने से बचें।

    कपड़ों पर परफ्यूम की महक त्वचा की तुलना में अलग हो सकती है और देर तक बनी रहती है।

    इसके अलावा अगर आप डॉयरेक्ट कपड़ों पर स्प्रे नहीं करना चाहते हैं तो हवा में परफ्यूम स्प्रे करें और फिर उसी के आसपास कपड़े को लहराएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परफ्यूम
    लाइफस्टाइल
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल पर कैसे शेड्यूल करें कोई ईमेल? यहां जानिए तरीका जीमेल
    अब टीम्स और ड्राइव से जुड़ सकेगा ChatGPT, सीधे देगा जवाब और फाइलों की जानकारी OpenAI
    'धड़क 2' से धनुष की 'तेरे इश्क में' तक, इन रोमांटिक फिल्मों का बेसब्री से इंतजार तृप्ति डिमरी
    IPL 2025 में ये 5 मुकाबले रहे सबसे ज्यादा रोमांचक, जानिए क्या कुछ हुआ  IPL 2025

    परफ्यूम

    परफ्यूम उद्योग में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर रोजगार समाचार
    पसीने की बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं ये परफ्यूम, जानिए इनकी खूबियां फैशन टिप्स
    घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, आसान है प्रक्रिया  परफ्यूमरी

    लाइफस्टाइल

    मेकअप का इस्तेमाल किए बिना चमकदार त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके त्वचा की देखभाल
    गर्मियों में इन 5 एडवेंचर गतिविधियों के लिए करें भारतीय जगहों का रुख  पर्यटन
    कैरेमल व्यंजन घर पर बनाना है बेहद आसान, जानिए 5 रेसिपी रेसिपी
    अपना पहला टैटू गुदवाने से पहले जान लें इनसे जुड़े ये 5 भ्रम और उनकी हकीकत भ्रम और सच्चाई

    टिप्स

    नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स त्वचा की देखभाल
    मसूड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स  दांतों का स्वास्थ्य
    जेट लैग क्यों होता है और इससे बचने के क्या तरीके हैं? हवाई यात्रा
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025