NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / करवा चौथ 2024: जानिए इस त्योहार की तिथि, चांद निकलने का समय और अन्य जरूरी बातें
    अगली खबर
    करवा चौथ 2024: जानिए इस त्योहार की तिथि, चांद निकलने का समय और अन्य जरूरी बातें

    करवा चौथ 2024: जानिए इस त्योहार की तिथि, चांद निकलने का समय और अन्य जरूरी बातें

    लेखन अंजली
    Oct 14, 2024
    03:14 pm

    क्या है खबर?

    करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, समृद्धि और सुरक्षा के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती, भगवाम कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं।

    करवा चौथ मुख्य रूप से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मनाया जाता है।

    आइए जानें कि इस बार यह त्योहार कब है और इस दिन पर चांद निकलने के समय का अनुमान क्या है।

    तिथि

    कब है करवा चौथ?

    हर साल करवा चौथ हिंदू माह कार्तिक में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है।

    द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06:46 से शुरू हो जाएगी और इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 04:16 बजे होगा।

    इस त्योहार पर रखे जाने वाले निर्जला उपवास का समय 20 अक्टूबर को सुबह 06:25 बजे से लेकर शाम 07:54 बजे तक है।

    मुहूर्त

    चांद निकलने का अनुमानित समय और पूजा का मुहूर्त

    अगर कोई महिला करवा चौथ का त्योहार मनाती है तो उसे इन मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए:

    अमृतकाल मुहूर्त- सुबह 06:21 बजे से 07:48 बजे तक

    अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:20 से लेकर दोपहर 12:05 बजे तक

    करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त- शाम 05:46 से शाम 07:02 बजे तक (अवधि: 01 घंटा 16 मिनट)

    करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय- 20 अक्टूबर को शाम 07:54 बजे से

    महत्व

    करवा चौथ का महत्व 

    करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है।

    इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति के लिए निर्जला उपवास रखकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सात जन्मों तक साथ रहने की कामना करती हैं।

    करवा चौथ का उपवास बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन तक बिना भोजन या पानी ग्रहण किए उपवास रखती हैं।

    चंद्रमा को करवा (मिट्टी का बर्तन) से अर्घ्य देने के बाद ही उपवास खोला जाता है।

    तरीका

    करवा चौथ की पूजा विधि 

    इस त्योहार पर विवाहित महिलाएं सबसे पहले नहाकर श्रृंगार करके और नए कपड़े पहनती हैं, फिर सूर्योदय से पहले सरगी करके उपवास रखती हैं।

    इसके बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम के समय महिलाएं करवा चौथ उपवास कथा का पाठ करती हैं।

    दूसरी पूजा महिलाएं चंद्रोदय के समय करती हैं। उस दौरान वे अपने पति को छलनी से देखती हैं और उनकी आरती उतारती हैं, फिर पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका उपवास तोड़ते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    त्यौहार

    कैसे हुई थी रक्षाबंधन के त्योहार की शुरुआत? जानिए इससे जुड़ी 5 पौराणिक कहानियां रक्षाबंधन
    रक्षाबंधन: कम बजट में बहन को देना है तोहफा? 100 रुपये में आ जाएंगी ये चीजें रक्षाबंधन
    रक्षाबंधन पर भाई-बहन से दूर हैं तो इन तरीकों से मनाएं त्योहार, खास बन जाएगा दिन  रक्षाबंधन
    जन्माष्टमी पर अपने बच्चों को श्री कृष्ण की तरह सजाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके जन्माष्टमी

    लाइफस्टाइल

    पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली से बनाए जा सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    क्या माइक्रोवेव में खाना पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं? खान-पान
    12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें दशहरा
    ऑफिस के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये कपड़े, सही तरह से पहनकर मिलेगा स्टाइलिश लुक महिलाओं के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025