NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन ट्रिक्स की मदद से अपने फूलों के गमलों को बनाएं आकर्षित
    अगली खबर
    इन ट्रिक्स की मदद से अपने फूलों के गमलों को बनाएं आकर्षित

    इन ट्रिक्स की मदद से अपने फूलों के गमलों को बनाएं आकर्षित

    लेखन अंजली
    May 20, 2020
    03:00 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में लोग अपने घरों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के पौधों का सहारा लेते हैं जो घर के वातावरण को शुद्ध और खूबसूरत बनाते हैं।

    वैसे तो ये पौधे ऐसे ही काफी सुंदर लगते हैं लेकिन इनको सजाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    इसलिए आज हम आपको गमलों को सजाने की कुछ बेहतरीन ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी बेहद आसानी से अपना सकते हैं।

    आइए जानें।

    #1

    छोटे-छोटे पत्थरों और लकड़ी से सजाए जा सकते हैं गमले

    अगर आप अपने घर में नए पौधे लगाने के लिए टेरा कोटा फूलों वाले गमलों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप उन गमलों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजा सकते हैं।

    इसके लिए आपको छोटे-छोटे पत्थरों की जरूरत होगी। फिर उन्हें टेरा कोटा फूलों वाले गमलों के ऊपर ग्लू से चिपकाएं।

    आप चाहें तो लकड़ी और छोटे-छोटे पत्थरों की मदद से गमलों पर कई तरह के डिजाइन भी बना सकते हैं।

    #2

    पेंट करके अपने गमलों को दें क्रिएटिव लुक

    अगर आप एक बेहद आसान तरीके से अपने गमलों का लुक बदलना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें पेंट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    आप अपने गमलों को कई तरह से पेंट कर सकते हैं, मसलन आप अलग-अलग गमलों पर एक ही रंग के विभिन्न शेड्स से पेंट कर सकते हैं।

    इसके अलावा आप गमलों को सफेद रंग कर उनके ऊपर पोल्का डॉट डिजाइन से लेकर क्यूट फेस पेंट कर सकते हैं।

    #3

    रस्सी से दें अपने गमलों को नया रूप

    आमतौर पर रस्सी की मदद से किसी चीज को बांधा या टांगा जा सकता है, लेकिन इसकी मदद से आप गमलों को भी सजा सकते हैं।

    बस आपको रस्सी से अपने गमलों को पूरी तरह कवर करना है और उसे ग्लू की मदद से अच्छी तरह चिपकाना है।

    आप चाहें तो बाद में रस्सी के ऊपर अलग-अलग रंग करके इसे और भी अधिक खूबसूरत बना सकते हैं। यकीनन इस तरह के गमले आपके घर को क्लासी लुक देंगे।

    #4

    गमलों को दें ग्लिटर लुक

    अगर आप गमलों को कुछ इस तरह सजाना चाहते हैं कि उन्हें सजाना भी आसान हो और वह बेहद स्टाइलिश भी दिखें तो आप ग्लिटर का सहारा ले सकते हैं।

    ग्लिटर लुक चाहे कपड़ों में हो या फिर आपके होम डेकोर में, यह हर जगह अच्छा लगता है।

    इसके लिए पहले आप गमलों को पेंट करें। इसके बाद आपको जिस डिजाइन को ग्लिटर लुक देना है उतने हिस्से में ग्लू लगाकर ऊपर से ग्लिटर का छिड़काव करके उसे सूखा दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    चेहरे पर निखार लाता है तरबूज का फेस मास्क, जानें बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके त्वचा की देखभाल
    लॉकडाउन के दौरान घर पर आइब्रो बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    कई शारीरिक समस्याओं से राहत देने में सहायक है ईवनिंग प्रिमरोज ऑयल, जानें इसके फायदे लाइफस्टाइल
    लड़के पोलो टी शर्ट का चुनाव करते समय इन फैशन टिप्स को करें फॉलो फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025