NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / टाइल्स में लगे पेंट को आसानी से हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके
    अगली खबर
    टाइल्स में लगे पेंट को आसानी से हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    टाइल्स में लगे पेंट को आसानी से हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 03, 2021
    08:57 pm

    क्या है खबर?

    पेंट करने से घर की खूबसूरती में तो चार चांद लग जाते हैं, लेकिन इस दौरान पेंट टाइल्स पर गिर जाता है, जिसे छुटाने के लिए कड़ी मशक्कतें करनी पड़ती हैं।

    वहीं, अगर आपको यह मालूम नहीं है कि टाइल्स पर लगा पेंट कैसे छुड़ाना चाहिए तो इस कारण टाइल्स टूट-फूट सकती है।

    हालांकि, ऐसी स्थिति में परेशान न हों क्योंकि कुछ आसान तरीके अपनाकर आप टाइल्स पर लगे पेंट को साफ कर सकते हैं।

    #1

    सबसे पहले पेंट को खुरचें

    अगर टाइल्स पर लगा पेंट गीला है तो आप इसे किसी गीले कपड़े से पोछकर आराम से साफ कर सकते हैं।

    हालांकि, अगर पेंट सूख चुका है तो इसे सबसे पहले स्क्रेपर से खुरचें। आप प्लास्टिक स्क्रेपर या यूटिलिटी चाकू भी ले सकते हैं।

    अगर टाइल्स में खरोंच पड़ रही है तो तुरंत रूक जाएं और पहले उस पर थोड़ा पानी डालें और फिर पेंट को हल्के हाथों से खुरचें।

    #2

    हीट गन से हटाएं पेंट

    अगर टाइल्स पर लगे पेंट को साफ करने में काफी परेशानी हो रही है तो पहले उसे नरम करें ताकि उसे हटाना आसान हो।

    पेंट को नरम करने के लिए पहले टाइल्स से धूल साफ कर लें और फिर पेंट के नरम होने तक हीट गन को आगे-पीछे कर चलाएं। अब स्क्रेपर से पेंट को पहले किनारे से खुरचें। इससके बाद इसे साफ कपड़े से पोंछ लें।

    इसी तरह सारी टाइल्स से पेंट साफ कर लें।

    #3

    पेंट रिमूवर आएगा काम

    पेंट रिमूवर के इस्तेमाल से भी टाइल्स पर लगा पेंट छुड़ाना आसान हो सकता है।

    हालांकि, ध्यान रखें कि पेंट रिमूवर में हार्श केमिकल होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले रबर के दस्ताने जरूर पहनें।

    इसके बाद पेंट रिमूवर को टाइल्स पर पहले थोड़ी मात्रा में रूई से टाइल्स पर लगाएं। इसके बाद टाइल्स पर कोई ब्रश रगड़े और फिर इन्हें किसी साफ कपड़े से पोंछकर साफ कर दें।

    #4

    सफेद सिरका भी है प्रभावी

    टाइल्स पर लगे पेंट को साफ करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल करना एक अच्छा घरेलू नुस्खा है।

    इसके लिए सबसे पहले आप एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरके को भर दें और फिर बारी-बारी से सभी टाइल्स पर उसका छिड़काव करके कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

    इसके बाद उन्हें हल्के गर्म पानी से धो दें। ऐसा करने से टाइल्स पर लगा पेंट आसानी से साफ हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    किडनी स्टोन से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत भ्रम और सच्चाई
    सर्वाइकल का दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे
    कई औषधीय गुणों से समृद्ध है मंजिष्ठा, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    बाथ टॉवल में हो सकते हैं कीटाणु, सुरक्षा के लिए इन हाइजीन टिप्स को करें फॉलो लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025