NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फ्रीजर में बार-बार जम जाती है बर्फ तो अपनाएं ये तरीके, दूर हो जाएगी समस्या
    अगली खबर
    फ्रीजर में बार-बार जम जाती है बर्फ तो अपनाएं ये तरीके, दूर हो जाएगी समस्या

    फ्रीजर में बार-बार जम जाती है बर्फ तो अपनाएं ये तरीके, दूर हो जाएगी समस्या

    लेखन अंजली
    Apr 30, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    ड्रिंक के लिए बर्फ की ट्रे जमाने से लेकर आइसक्रीम को पिघलने से बचाने तक के लिए गर्मियों में फ्रीजर का इस्तेमाल किया जाता है।

    ऐसे में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण फ्रीजर में अपने आप ही बर्फ जमने लगती है।

    अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हें आजमाकर आप फ्रीजर में बर्फ जमने से रोक सकते हैं।

    #1

    फ्रीजर का दरवाजा अधिक देर तक खुला न छोड़ें

    कई लोग फ्रीजर से कोई सामान निकालते समय काफी देर तक इसका दरवाजा खुला रखते हैं और इस कारण फ्रीजर में बर्फ जमने लगती है।

    दरअसल, जब भी कोई फ्रीजर का दरवाजा अधिक देर के लिए खुला छोड़ता है तो फ्रीजर में गर्म हवा घुस जाती है जो ठंडी हवा के साथ मिलकर बर्फ जमा सकती है।

    इसलिए कभी भी अधिक देर के लिए फ्रीजर के दरवाजे को खोलकर न रखें।

    #2

    गर्म चीजों को सीधा फ्रिजर में न रखें

    कई लोग गर्म चीजों को जल्दी ठंडा करने के चक्कर में इन्हें सीधा फ्रीजर में रख देते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है।

    दरअसल, किसी गर्म चीज को एकदम से फ्रिजर में रखने पर फ्रिजर के अंदर नमी पैदा होने लगती है जिसके कारण बर्फ जमने लगती है।

    इसलिए अगर आप किसी भी चीज को फ्रीजर में डालें तो उसे पहले थोड़ा ठंडा कर लें। ऐसा करने से फ्रीजर में बर्फ नहीं जमेगी।

    #3

    फ्रीजर में एक साथ कई चीजें रखने से बचें

    अगर आप उन लोगों में एक हैं जो एक साथ कई चीजों को फ्रीजर में रख देते हैं तो बता दें कि आपकी इस आदत के कारण भी फ्रीजर में बर्फ जमने लगती है।

    एक साथ कई चीजों को फ्रीजर में स्टोर करने का मतलब है कि आपने उसके अंदर कोई जगह छोड़ी ही नहीं। इससे एयर प्रेशर अधिक हो जाता है और फ्रीजर में बर्फ जमने लगती है।

    फ्रीजर में दो-तीन से अधिक चीजों को एक साथ न रखें।

    #4

    फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें

    शायद आपने ध्यान दिया होगा। अगर नहीं दिया है तो आपको बता दें कि अगर आपने अपने फ्रिज को दीवार से सटाकर रखा हुआ है तो इसे दीवार से थोड़ा दूर कर दें।

    फ्रिज को दीवार से अधिक सटाकर नहीं रखना चाहिए क्योंकि फ्रिज के बाहरी हिस्से से गर्म हवा निकलती है जो दीवार के कारण अच्छे से निकल नहीं पाती है। इसके कारण फ्रीजर में बर्फ जमने लगती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    होम आइसोलेशन: ऑक्सीजन स्तर कम होने पर कोरोना मरीजों को क्या करना चाहिए? सरकार ने बताया स्वास्थ्य मंत्रालय
    डिलीवरी के बाद कमजोरी महसूस होने पर करें इन खाद्य पादर्थों का सेवन, मिलेगी एनर्जी लाइफस्टाइल
    बेहतर नींद दिलाने में मददगार हैं ये एसेंशियल ऑयल, ऐसे करें इस्तेमाल स्वास्थ्य
    दवाओं से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं मुसीबत का कारण, इनसे बचें स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025