NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आखिर कैसे 42 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं चित्रांगदा सिंह, जानें
    आखिर कैसे 42 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं चित्रांगदा सिंह, जानें
    लाइफस्टाइल

    आखिर कैसे 42 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं चित्रांगदा सिंह, जानें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    March 30, 2019 | 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आखिर कैसे 42 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं चित्रांगदा सिंह, जानें

    बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपने अभिनय की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस और ख़ूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अगर चित्रांगदा को इंडस्ट्री की सबसे आकर्षक फिगर वाली अभिनेत्री कहा जाए, तो यह गलत नहीं होगा। बचपन में वो काफ़ी मोटी थीं, लेकिन बॉलीवुड में जानें के जुनून की वजह से उन्होंने आकर्षक दिखने के लिए ख़ूब मेहनत की। ऐसे में आज आइए जानें उनकी फिटनेस का राज।

    डाइट चार्ट की बजाय क्या खा रही हैं, उसपर ध्यान देती हैं चित्रांगदा

    आपको जानकर हैरानी होगी कि 42 साल की उम्र में भी इतनी फिट दिखने वाली चित्रांगदा कोई ख़ास डाइट फ़ॉलो नहीं करती हैं। उनके अनुसार, वो डाइट चार्ट की बजाय, क्या खा रही हैं, उसपर ध्यान देती हैं।

    चित्रांगदा की डाइट में शामिल होती हैं पौष्टिक चीज़ें

    चित्रांगदा बताती हैं कि उनके खाने में हाई प्रोटीन और लो फैट की चीज़ें शामिल होती हैं। उन्हें मछली से बहुत प्यार है, इसलिए वो नाश्ते या डिनर में बाजरे की रोटी या ब्राउन राइस के साथ मछली ज़रूर खाती हैं। इसके अलावा वो अंडे का सफ़ेद भाग, सैंडविच, नट्स, ब्रेड, फल, ओरियो शेक या ट्विक्स बार और ओमेगा 3 फैटी एसिड तेल लेती हैं। चित्रांगदा हर तीन घंटे में दिन में पाँच बार खाना खाती हैं।

    शरीर के ज़हरीले तत्वों को निकालने के लिए पीती हैं ख़ूब पानी

    यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि शरीर के लिए पानी का क्या महत्व है। पानी शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालता है। यही वजह है कि चित्रांगदा दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी पीती हैं। इसके साथ ही वो फलों का जूस और नारियल पानी का भी सेवन करती हैं। चित्रांगदा के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा चमकदार हो तो ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।

    ख़ुद को फिट रखने के लिए करती हैं ख़ूब एक्सरसाइज

    चित्रांगदा का कहना है कि वो ख़ुद को फिट रखने के लिए ख़ूब एक्सरसाइज करती हैं। वो पूरे मन से एक्सरसाइज करती हैं। हालाँकि वो सप्ताह में केवल चार दिन और डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करती हैं।

    चित्रांगदा की एक्सरसाइज में शामिल है ये

    चित्रांगदा को कार्डियो बहुत पसंद है, इसलिए वो अपने एक्सरसाइज की शुरुआत कार्डियो से करती हैं। यही वजह है कि वो इतनी फिट हैं। वो लगभग 40 मिनट तक कार्डियो करती हैं। इसमें वो ट्रेडमिल पर रनिंग, क्रॉस ट्रेनर, साइक्लिंग जैसी एक्सरसाइज करती हैं। इसके बाद वो वेट ट्रेनिंग करती हैं, जिसमें स्टेप अप्स, स्क्वॉट्सऔर लंजेस शामिल होता है। चित्रांगदा 10 किलो का वजन, लेग प्रेसेस, लेग एक्स्टेंशन और 75 किलो वाले लेग कर्ल्स करती हैं।

    रोज़ 10-15 मिनट करती हैं जॉगिंग और लेती हैं भरपूर नींद

    चित्रांगदा रोज़ाना 10-15 मिनट जॉगिंग ज़रूर करती है। इसके अलावा उन्हें गोल्फ़ खेलना और स्विमिंग करना भी पसंद है। इससे वो ख़ुद को फिट रखती हैं। जानकारों के अनुसार आप कितनी भी एक्सरसाइज क्यों न कर लें, लेकिन जब तक आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं, कोई फ़ायदा नहीं होता है। इस वजह से चित्रांगदा रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद ज़रूर लेती हैं। पार्टी या इवेंट में जानें के बाद भी वो अपने इस रूटीन को फ़ॉलो करती हैं।

    जिम में एक्सरसाइज करती चित्रांगदा

    Gorgeous Pilates Girl Chitrangda Singh working out on the reformer, simultaneously working her core, arms and legs... #TrainSmart #PilatesGirl #Exercise #ChitrangdaSingh

    A post shared by namratapurohit on Feb 5, 2016 at 7:03am PST

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर होंगी ये बेहतरीन फिल्में, वेब सीरीज़ और कॉमेडी शोज, देखें जरूर नेटफ्लिक्स
    अपने 19 साल करियर में पहली बार ऐसा रोल करती दिखेंगी करीना, देखकर हो जाएंगे हैरान मनोरंजन
    शादी के बाद एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर संग फिल्म करने जा रहीं दीपिका! जानिए रिलीज़ डेट दीपिका पादुकोण
    'शॉटगन' के भाजपा छोड़ने पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- पापा ने निर्णय लेने में कर दी देरी नरेंद्र मोदी

    स्वास्थ्य

    पानी में नमक मिलाकर नहाने से मिलते हैं ये कमाल के शारीरिक फ़ायदे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    शरीर को ठंडक देकर इन ख़तरनाक बीमारियों से भी बचाता है एक गिलास गन्ने का जूस प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    प्रोटीन से भरपूर ये चार सूप जल्द वजन घटाने में करेंगे आपकी मदद लाइफस्टाइल
    एसिडिटी से परेशान हैं तो अपनाएँ ये घरेलू नुस्ख़े, पल भर में दूर होगी समस्या लाइफस्टाइल

    मनोरंजन

    ये हैं हॉलीवुड की पाँच सबसे डरावनी फिल्में, देखकर खड़े हो जाएँगे आपके रोंगटे हॉलीवुड समाचार
    किम कार्दशियन ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीरें, देखें पहले कैसी दिखती थीं हॉट मॉडल बॉलीवुड समाचार
    मरने से बाल-बाल बचीं टीवी की 'कुमकुम', इंस्टाग्राम पर शेयर की भावुक दास्तां बॉलीवुड समाचार
    बिना किसी वजह के रोने लगती हैं आलिया भट्ट, इस बीमारी से हैं परेशान दीपिका पादुकोण
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023