Page Loader
जन्मदिन पर जानें कैसे ख़ुद को फिट रखती हैं आलिया भट्ट, उनकी एक्सरसाइज और डाइट प्लान

जन्मदिन पर जानें कैसे ख़ुद को फिट रखती हैं आलिया भट्ट, उनकी एक्सरसाइज और डाइट प्लान

Mar 15, 2019
01:46 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 26वाँ जन्मदिन मना रही हैं। आलिया को न केवल उनकी शानदार एक्टिंग बल्कि उनकी ख़ूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। आलिया ने अपने जन्मदिन के मौके पर तीन केक भी काटे हैं। आज उनका जन्मदिन है, इसलिए वो अपनी डाइट में थोड़ी चिटिंग भी करेंगी। आइए जानते हैं आलिया कौन सी एक्सरसाइज और कौन सा डाइट प्लान फ़ॉलो करती हैं, जिससे वो इतनी फिट हैं।

एक्सरसाइज

आलिया रोज़ाना करती हैं ये एक्सरसाइज

आलिया अपनी फिटनेस का ख़ास ख़याल रखती हैं। यही वजह है कि वह हर रोज़ जिम जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा था, जब आलिया बहुत मोटी हुआ करती थीं, लेकिन आज आलिया को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो कभी मोटी रही होंगी। आलिया रोज़ाना एक्सरसाइज में स्विमिंग, रनिंग, डंबल, पुशअप, वॉक, पिलाटेस और योग करती हैं। तभी तो वो इतनी फिट हैं।

जानकारी

हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं आलिया

आलिया का कहना है कि वो अपनी डाइट में हर दो घंटे में कुछ न कुछ शामिल करती रहती हैं। दिन में वह पाँच बार खाती हैं। इसमें नट्स के साथ ही वो चीज़ें भी शामिल होती हैं, जिससे उन्हें पोषक तत्व मिलते रहते हैं।

डाइट

आलिया के नाश्ते और डिनर में शामिल होता है ये

आलिया नाश्ते में ब्रेड टोस्ट, कॉर्नफ्लेक्स, पोहा, अंडे का सैंडविच और बिना चीनी की चाय लेती हैं। दोपहर के खाने में आलिया बहुत साधारण खाना खाती हैं। इसमें वह दाल, रोटी, सब्ज़ी लेती हैं। दाल और सब्ज़ी बिना तेल और कम मसाले में बनी होती है। इसके अलावा शाम को वो फल, चाय या कॉफ़ी लेती हैं। डिनर में आलिया रोटी, चावल, सब्ज़ी, एक कटोरी दाल और एक पीस चिकन ब्रेस्ट खाना पसंद करती हैं।

जानकारी

आलिया को पसंद है रिच फ़ाइबर वाला खाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया को कम कॉर्ब्स और हाई प्रोटीन डाइट लेने की आदत है। वो सबसे ज़्यादा फ़ाइबर रिच खाना पसंद करती हैं। इसमें ओट्स, सलाद और दही शामिल होती है।

मंत्र

आलिया का फिटनेस मंत्र

आलिया के अनुसार वो अपनी डाइट में कम-कम मात्रा में सभी चीज़ें शामिल करती हैं। ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीती हैं और कम तेल मसालों वाला खाना खाती हैं। रात में सोने से दो घंटे पहले डिनर कर लेती हैं। कैलोरी कम करने के बारे में आलिया का कहना है कि इसके लिए कार्डियो एक्सरसाइज बेहतर है। सफ़ेद चावल और सॉफ़्ट ड्रिंक के सेवन से बचें। अपनी डाइट में हरी सब्ज़ियाँ ज़रूर शामिल करें, इससे ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं।