NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जापान की वॉटर थेरेपी: इन तरीकों से पानी का सेवन कर घटाएं वजन
    अगली खबर
    जापान की वॉटर थेरेपी: इन तरीकों से पानी का सेवन कर घटाएं वजन

    जापान की वॉटर थेरेपी: इन तरीकों से पानी का सेवन कर घटाएं वजन

    लेखन अंजली
    May 17, 2020
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    वजन घटाने की बात हो तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल वर्कआउट और डाइटिंग का ही आता है, लेकिन इनके बिना भी आप वजन घटा सकते हैं।

    बस इसके लिए आपको पानी का सेवन करना होगा, जिस प्रकार जापानी लोग करते हैं।

    दरअसल, जापानी लोग पानी पीने के लिए एक खास ट्रिक अपनाते हैं, जिसकी वजह से वो बड़ी आसानी से कई हद तक वजन घटा लेते हैं।

    आइए उनकी सीक्रेट वाटर थेरेपी ट्रिक के बारे में जानें।

    थेरेपी

    क्या है जापानी वॉटर थेरेपी?

    जापानी वॉटर थेरेपी पानी पीने की ऐसी ट्रिक है, जिससे वजन कम करने के साथ-साथ कई शारीरिक समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है।

    इस थेरेपी के अनुसार पानी का सेवन करते समय पांच तरीको का ख्याल रखना होता है, जिसका प्रभाव आपकी सेहत और मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।

    साफ शब्दों में कहा जाए तो यह जापानी वाटर थैरेपी पेट को साफ करने सहित पाचन तंत्र को दुरूस्त भी रखती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

    पहला तरीका

    सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुने पानी का करें सेवन

    इस थेरेपी का पहला तरीका यह है कि आपको रोज सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करना है।

    आपको सुबह उठने के बाद खाली पेट चार-पांच गिलास गुनगुना पानी का सेवन करना है, बस इस बात का ख्याल रखें कि गिलास 160-200 मिली का हो।

    सुबह इस तरह से पानी का सेवन करने से न केवल शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है बल्कि शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

    दूसरा तरीका

    ब्रश करने से पहले और बाद में करें पानी का सेवन

    कई लोग ब्रश करने के तुरंत बाद खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन जापान में ब्रश करने से पहले और बाद में पहले पानी का सेवन किया जाता है।

    जापान की वाटर थेरेपी के दूसरे तरीके अनुसार, रोजाना ब्रश करने के बाद भी आपको कुछ भी खाने से पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए और उसके 30-45 मिनट बाद तक न ही कुछ खाएं और पिएं।

    ऐसा करने से आपकी शरीर की पाचन शक्ति अच्छी होती है।

    तीसरा तरीका

    खाना खाते समय न करें पानी का सेवन

    इस थेरेपी का तीसरा तरीका है कि खाना खाने के समय कभी भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पेट फूलता है जिस वजह से आपको लगता है कि आपका वजन बढ़ रहा है।

    खाना खाने के कम से कम एक घंटे पहले और खाने के कम से कम दो घंटे बाद तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

    अगर आप इस प्रक्रिया को फॉलो करते हैं तो यह आपके पाचन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।

    चौथा तरीका

    धीरे-धीरे करें पानी का सेवन

    इस थेरेपी के चौथे तरीके की मानें तो आपको कभी भी अधिक मात्रा में सीधे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी बजाए आपको हमेशा घूंट-घूंट करके पानी का सेवन करना चाहिए।

    साथ ही आपको एक गिलास पानी पीने के आधे घंटे बाद ही दूसरा ग्लास पानी पीना चाहिए, क्योंकि अगर आप जल्दी-जल्दी पानी पीते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया और भूख पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

    जानकारी

    खड़े होकर न करें पानी का सेवन

    जापानी वॉटर थेरेपी के पांचवे तरीके के मुताबिक, हमेशा पानी आराम से बैठकर ही पीना चाहिए। ऐसा करने के कुछ समय बाद ही आपको खुद ही फर्क नजर आने लगेगा।

    फायदे

    ये हैं इस थेरेपी के फायदे

    जापानी वॉटर थेरेपी के फायदे इस प्रकार हैं-

    1) पाचन क्रिया ठीक होती है।

    2) वजन कम करने में मदद मिलती है।

    3) डायबिटीज जोखिम में कमी आती है।

    4) उच्च रक्तचाप की शिकायत दूर होती है।

    5) आर्थराइटिस (घुटनों की समस्या) से राहत मिलती है।

    6) स्ट्रैस कम होता है।

    7) मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है

    8) शरीर में से विषाक्त टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स भी पानी के फायदों के बारे में आपको कई स्टोरी में बता चुका है

    हम भी कई बार आपको वजन कम करने वाले टिप्स और स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स बताते समय भी आपको कई बार पानी के फायदे बता चुके हैं तो अब आप खुद ही समझ जाइए कि ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना कितना फायदेमंद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    अगर अपनाते रहेंगे ये नैचुरल तरीके तो घर में नहीं घुसेगें मक्खी-मच्छर लाइफस्टाइल
    नहाते समय इन चीजों का इस्तेमाल करने से त्वचा को हो सकता है नुकसान लाइफस्टाइल
    इस बार गर्मियों में इन ड्रेस को जरूर बनाएं अपनी वार्डरोब का हिस्सा फैशन टिप्स
    क्या महाभारत से जुड़े इन अनसुने किस्सों के बारे में जानते हैं आप? लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025