NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चों के लिए अनुकूल हैं ये 5 सुमद्र तट, एक बार जरूर करें इनका रुख
    अगली खबर
    बच्चों के लिए अनुकूल हैं ये 5 सुमद्र तट, एक बार जरूर करें इनका रुख
    बच्चों के साथ इन समुद्र तटों का करें रुख

    बच्चों के लिए अनुकूल हैं ये 5 सुमद्र तट, एक बार जरूर करें इनका रुख

    लेखन अंजली
    Aug 24, 2023
    06:49 pm

    क्या है खबर?

    बच्चों के साथ समुद्र तट पर छुट्टियां मनाने जाना रोमांचक और चिंताजनक दोनों हो सकता है।

    हालांकि, अगर आपके बच्चे किसी समुद्र तट पर घूमना चाहते हैं तो भारत में उनके लिए उपयुक्त कई आकर्षक समुद्र तट हैं, जहां जाकर उन्हें खूब मजा आएगा।

    बस आप उनके साथ ट्रैवलिंग बैग पैक करें और एक आनंदमय पारिवारिक छुट्टी के लिए तैयार हो जाएं।

    आइए जानते हैं कि आप बच्चों के साथ किन समुद्र तटों का रुख कर सकते हैं।

    #1

    महाबलीपुरम समुद्र तट (तमिलनाडु)

    तमिलनाडु में स्थित महाबलीपुरम एक बहुत खूबसूरत शहर है, जो अपने जटिल नक्काशीदार मंदिरों और रॉक-कट गुफाओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

    वहां के शीर्ष आकर्षण स्थलों में महाबलीपुरम समुद्र तट शामिल है। यह बंगाल की खाड़ी, समुद्र और घुमावदार पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

    यह एक ऑफबीट पर्यटन स्थल है, जहां जाकर आप और आपके बच्चे सुंदर दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ रेत में खेल भी सकते हैं।

    #2

    गणपतिपुले समुद्र तट (महाराष्ट्र) 

    मुंबई से लगभग 334 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रत्नागिरी का गणपतिपुले समुद्र तट भी बच्चों के लिए अनुकूल है।

    यह एक प्राचीन और शांत समुद्र तट है। यह विशाल चट्टानों और नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है और यहां आकर आप सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त आप यहां पानी की गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। खासतौर से गर्मियों के दौरान आप वहां जाकर बच्चों के साथ तैराकी कर सकते हैं।

    #3

    ओम समुद्र तट (कर्नाटक) 

    ओम समुद्र तट कर्नाटक के तटीय शहर गोकर्ण में स्थित है।

    वहां जाकर आप अपने बच्चों के साथ पानी के खेलों का आनंद ले सकते हैं या फिर कैसुरिना-लाइन वाले समुद्र तट पर अपने बच्चों के साथ आराम कर सकते हैं।

    इसके साथ ही वहां के स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाएं और फुटबॉल, क्रिकेट या पतंगबाजी जैसी गतिविधियों को भी आजमाएं।

    इतना ही नहीं, वहां पर आप याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ आदि जगहे भी जा सकते हैं।

    #4

    राधानगर समुद्र तट (अंडमान और निकोबार)

    अंडमान और निकोबार के हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर समुद्र तट सफेद रेत और क्रिस्टल क्लियर नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है।

    अगर आप अपने बच्चों के साथ पानी के नीचे की गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

    वहां आप हमेशा लोगों को समुद्र तट पर पिकनिक करते हुए भी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त वहां जाकर आप स्नॉर्कलिंग, बीच वॉकिंग और तैराकी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    #5

    पैराडाइज समुद्र तट (पुडुचेरी)

    पुडुचेरी में मौजूद पैराडाइज समुद्र तट को चुन्नमबार के नाम से भी जाना जाता है। यह एक एकांत और सुरम्य पारिवारिक समुद्र तट स्थल है।

    इसका शांत पानी इसे तैराकी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए उपयुक्त बनाता है।

    हालांकि, वीकेंड के दौरान इस समुद्र तट पर थोड़ी भीड़ रहती है। ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप अपने बच्चों के साथ वीक डे में इस पर्यटन स्थल की सैर के लिए जाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा

    पर्यटन

    मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख  उत्तराखंड
    यात्रा के शौकीन हैं तो भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख यात्रा
    दिल्ली के 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जरूर करें इनका रुख दिल्ली
    परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके स्वतंत्रता दिवस
    त्यौहार पर चमकदार त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 फेस मास्क त्वचा की देखभाल
    हरियाली तीज पर घर पर बनाएं ये 5 पकवान, त्यौहार का मजा हो जाएगा दोगुना त्यौहार
    स्वतंत्रता दिवस विशेष: आजादी के बाद भारत ने 1 साल पाकिस्तान के लिए छापी थी करेंसी  भारतीय रिजर्व बैंक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025