NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दौड़ने के बाद जोड़ो में होता है दर्द? हो सकती हैं ये 5 गलतियां
    अगली खबर
    दौड़ने के बाद जोड़ो में होता है दर्द? हो सकती हैं ये 5 गलतियां

    दौड़ने के बाद जोड़ो में होता है दर्द? हो सकती हैं ये 5 गलतियां

    लेखन अंजली
    May 23, 2024
    11:46 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए दौड़ते हैं तो इस एक्सरसाइज से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने, मांसपेशियों का निर्माण करने और हृदय को स्वस्थ रखने जैसे कई लाभ मिल सकते हैं।

    हालांकि, अक्सर आपको दौड़ के बाद अपने जोड़ों में दर्द होता है तो हो सकता है कि आप अनजाने में कुछ गलतियां कर रहे हैं।

    आइए आज हम आपको दौड़ से जुड़ी कुछ सामान्य गलतियों और उनसे बचने के तरीके बताते हैं।

    #1

    वार्मअप और कूल डाउन एक्सरसाइज न करना

    दौड़ लगाने वालों के लिए यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है।

    दौड़ने से पहले वार्मअप करने से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर में लचीलापन भी आता है, जिससे किसी भी एक्सरसाइज का जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ता।

    इसी तरह दौड़ने के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज करना जरूरी है। यह शरीर के तापमान को सामान्य करने, हृदय गति में सुधार करने जैसे लाभ दे सकती हैं।

    #2

    सही रनिंग शूज न पहनना

    अगर रनिंग शूज ठीक नहीं होगें तो आपके जोड़ों में दर्द होना स्वाभाविक है।

    हमेशा पैर की सबसे बड़ी उंगली और चुने गए जूते में आधे से एक इंच का अंतर होना चाहिए ताकि उन्हें पहनने पर पैरों में लड़खड़ाहट न हो।

    दरअसल, दौड़ते समय पैर का पंजा आगे की ओर मुड़ता है और तभी हमें जूते के भीतर कुछ अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता होती है।

    इसके अलावा जूतों का वजन हल्का होना चाहिए और उसकी सोल मुलायम।

    #3

    दौड़ते समय एकदम से गति बढ़ाना

    दौड़ते समय एकदम से गति बढ़ा देना भी एक बड़ी गलती है, जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है।

    शरीर को किसी भी एक्सरसाइज और उसकी गति के अनुकूल होने में समय लगता है और अगर आप अचानक से अपने भागने की गति बढ़ा देते हैं तो यह आपके जोड़ों पर अत्यधिक दबाव डाल सकता है।

    हमेशा दौड़ते समय धीर-धीरे गति बढ़ाना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

    #4

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न करना

    कई धावक केवल अपने दौड़ने पर ध्यान देते हैं, लेकिन जब जोड़ों के दर्द को रोकने की बात आती है तो यह भी एक बड़ी गलती हो सकती है।

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है, जो जोड़ों को सहारा देकर स्थिर रख सकती है।

    अगर आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को नजरअंदाज करते हैं तो इससे मांसपेशियों में असंतुलन और कमजोरी हो सकती है, जो जोड़ों में दर्द का कारण बन सकती है।

    #5

    ऊबड़-खाबड़ और कठोर सतहों पर दौड़ना

    ऊबड़-खाबड़ और कठोर सतहों पर दौड़ने से भी जोड़ों में दर्द हो सकता है क्योंकि इससे पैरों का संतुलन बिगड़ता है, जिससे जोड़ों पर दबाव पड़ता है।

    इसलिए दौड़ने के लिए हमेशा ऐसी जगह का चयन करें, जो खुली होने के साथ-साथ घास या रेतीली हो।

    इसके लिए मैदान या पार्क जैसी जगहें बेहतरीन हैं, जहां के आसपास की हरियाली आपकी आंखों को भी आराम पहुंचा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    एक्सरसाइज

    क्या आपका मूड रहता है खराब? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    जन्मदिन विशेष: दीया मिर्जा जैसी फिटनेस और खूबसूरती चाहती हैं? जानिए इसका राज दीया मिर्जा
    रजनीकांत 72 साल की उम्र में भी फिट और स्वस्थ, जानिए उनकी फिटनेस का राज  रजनीकांत
    सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत   लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025