बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों को नुकसान पहुंच रहा है? इन 5 तरीकों से रखें स्वस्थ
क्या है खबर?
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण के कारण बालों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि प्रदूषण की वजह से बाल रूखे हो जाते हैं और उनका प्राकृतिक नमी भी छिन जाती है। हालांकि, अगर आप कुछ तरीकों को अपनाते हैं तो आप अपने बालों को प्रदूषण के नुकसान से बचा सकते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही 5 तरीके बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल सुरक्षित रहेंगे।
#1
बालों को ढक कर रखें
अगर आप प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं तो अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें किसी चीज से ढक कर रखें।
उदाहरण के लिए आप बालों को किसी दुपट्टे या टोपी से ढक सकते हैं। इससे गंदगी और धूल बालों के संपर्क में नहीं आएंगे।
वैसे भी बाहर निकलने पर सिर को ढकना काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो बारिश और धूप से बचाने के लिए कोई मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
#2
नियमित रूप से तेल मालिश करें
बालों को प्रदूषण के बुरे असर से बचाने के लिए नियमित रूप से तेल मालिश करना एक अच्छा तरीका हो सकता है।
इसके लिए आप जैतून का तेल, नारियल का तेल या फिर बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन तेलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचा सकते हैं।
#3
बालों को धोने से पहले तेल लगाएं
अगर आप अपने बालों को प्रदूषण के प्रभाव से बचाना चाहते हैं तो उन्हें धोने से पहले उन पर तेल लगाएं।
दरअसल, बालों पर तेल लगाने से बालों पर एक सुरक्षा की परत बन जाती है, जो बालों को गंदगी और अन्य हानिकारक तत्वों से बचाती है।
इसके लिए आप जैतून का तेल, नारियल का तेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों के लिए अच्छे तेल का चयन करना भी जरूरी है।
#4
बालों को धोने के बाद जरूर लगाएं कंडीशनर
बालों को धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बालों को नमी मिलती है और वे रूखे नहीं होते हैं।
इसके अतिरिक्त कंडीशनर में मौजूद तत्व बालों को पोषण देने के साथ उन्हें प्रदूषण के प्रभाव से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकते हैं।
लाभ के लिए आप बाजार से कंडीशनर खरीदने की बजाय घर पर खुद ही बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
#5
समय-समय पर हेयर स्पा करवाएं
हेयर स्पा बालों को पोषण देने और उन्हें प्रदूषण के बुरे असर से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। यह प्रक्रिया बालों को गहराई से साफ करती है और उन्हें नमी प्रदान करती है।
इसके अतिरिक्त हेयर स्पा से बालों की चमक भी बढ़ती है, जिससे वे और भी सुंदर दिखते हैं। इसलिए समय-समय पर हेयर स्पा करवाना फायदेमंद हो सकता है। बालों की देखभाल के लिए यह एक अच्छा उपाय है।