Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
फैशन
फिटनेस टिप्स
रेसिपी
कोरोना वायरस के मामले
घरेलू नुस्खे
योगासन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्वे में ख़ुलासा, नशे की लत से भारत की युवा पीढ़ी हो रही है कमजोर
लाइफस्टाइल

सर्वे में ख़ुलासा, नशे की लत से भारत की युवा पीढ़ी हो रही है कमजोर

सर्वे में ख़ुलासा, नशे की लत से भारत की युवा पीढ़ी हो रही है कमजोर
लेखन प्रदीप मौर्य
Jan 14, 2019, 12:54 pm 3 मिनट में पढ़ें
सर्वे में ख़ुलासा, नशे की लत से भारत की युवा पीढ़ी हो रही है कमजोर

तेज़ी से बदलती जीवनशैली की वजह से आज ज़्यादातर लोग मानसिक तनाव के साथ ही बुरी लत का शिकार हो गए हैं। ये चीज़ें लोगों को शरीरिकि रूप से कमज़ोर बना रही हैं। जानकारों का कहना है कि यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है। हाल ही में ग्लोबल एडल्ट टोबैको की एक रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार भारत की लगभग 130 करोड़ आबादी में से 28.6 प्रतिशत आबादी तंबाकू का सेवन करती है, जो उन्हें कमज़ोर बना रही है।

रिपोर्ट
पिछले 11 सालों में हुई है शराब की खपत दोगुनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके अनुसार लगभग 18.4 प्रतिशत युवा न केवल तंबाकू का सेवन करते हैं, बल्कि सिगरेट, बीड़ी, खैनी, बीटल, अफ़ीम, गांजा, जैसे मादक पदार्थों का सेवन भी करते हैं। साल 2017 में आई WHO की ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट में भी इसी तरह के हैरान करने वाले आँकड़े आए थे। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 11 सालों में शराब की खपत दोगुनी हुई है।

नशा
इस दशक में युवाओं में तेज़ी से बढ़ी है नशे की लत

रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इस दशक में भारतीय युवाओं में नशे की लत तेज़ी से बढ़ी है। ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से शारीरिक कार्यक्षमता बनाए रखने में ज़्यादा ऊर्जा की खपत होती है, जिसकी वजह से नशीले पदार्थ यकृत और फेफड़ों में ज़हरीले पदार्थ के रूप में एकत्रित होने लगते हैं। ये स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही हानिकारक होते हैं। यह व्यक्ति के शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं।

जंक फ़ूड
लगभग 35 प्रतिशत भारतीय सप्ताह में एक बार खाते हैं जंक फ़ूड

पिछले कुछ सालों में खान-पान की आदतों में भी तेज़ी से बदलाव हुआ है। अब जंक फ़ूड न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाक़ों में भी तेज़ी से अपने पाँव पसार रहा है। 2018 में आई क्लिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 35 प्रतिशत भारतीय सप्ताह में एक बार फ़ास्ट फ़ूड खाते हैं। शायद यही कारण है कि भारत के लगभग 14 प्रतिशत स्कूली बच्चे मोटापे के शिकार हैं। जंक फ़ूड में कई तत्व होते हैं, जो मोटापा बढ़ाते हैं।

व्यायाम
शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिए करें व्यायाम

आज की जीवनशैली के हिसाब से योग, ध्यान और व्यायाम, ये चीज़ें शरीर से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर साबित हो रही हैं। ये तीनों चीज़ें शरीर के रक्त संचार को सामान्य रखने और हर्मोन्स को नियंत्रित रखने का काम करती हैं। इसकी वजह से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। व्यायाम करने से वसा और कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर को ज़्यादा ऊर्जा मिलती है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रदीप मौर्य
प्रदीप मौर्य
Twitter
ताज़ा खबरें
ताज़ा खबरें
Career in Digital Marketing: डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में बनाएं करियर, जानें क्या हैं विकल्प
Career in Digital Marketing: डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में बनाएं करियर, जानें क्या हैं विकल्प करियर
Career in Stock Market: स्टॉक ब्रोकर के रूप में बनाएं करियर, अन्य कई विकल्प भी मौजूद
Career in Stock Market: स्टॉक ब्रोकर के रूप में बनाएं करियर, अन्य कई विकल्प भी मौजूद करियर
दिल्ली: कल सड़क पर उतरेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, तीन दिन कर सकेंगे मुफ्त सफर
दिल्ली: कल सड़क पर उतरेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, तीन दिन कर सकेंगे मुफ्त सफर देश
IPL: प्ले-ऑफ में कैसा रहा है राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन?
IPL: प्ले-ऑफ में कैसा रहा है राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन? खेलकूद
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ खेलकूद
अगली खबर
अगली खबर

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022