NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नवविवाहित जोड़े कम बजट में हनीमून मानाने के लिए चुन सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश
    अगली खबर
    नवविवाहित जोड़े कम बजट में हनीमून मानाने के लिए चुन सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

    नवविवाहित जोड़े कम बजट में हनीमून मानाने के लिए चुन सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

    लेखन सयाली
    Apr 26, 2024
    02:57 pm

    क्या है खबर?

    शादी के बाद सभी नवविवाहित जोड़े हनीमून मानाने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाना चाहते हैं।

    हालांकि, कई बार कम बजट होने के कारण लोग इस योजना को बदलकर भारत में ही घूमने चले जाते हैं। हनीमून पर जाना अपने पार्टनर को अच्छी तरह जानने और उनके साथ अकेले वक्त बिताने का अच्छा मौका होता है।

    अगर आप कम पैसों में आरामदायक और बढ़िया अंतरराष्ट्रीय हनीमून मानना चाहते हैं तो इन 5 देशों को चुनें।

    #1

    कतर

    भारतीय जोड़ों के बीच हनीमून मानाने के लिए मध्य-पूर्वी देशों की काफी लोकप्रियता है, जिनमें से एक है कतर। कतर दंपत्तियों को यहां की प्राचीन विरासत और आधुनिक सुविधाओं का अनुधाव करने का मौका देता है।

    इस देश की राजधानी दोहा मध्य पूर्वी व्यंजनों और कला का अनूठा मिश्रण पेश करती है, जहां आप व्यस्त बाजारों और संग्रहालयों को देख सकते हैं।

    जोड़े यहां के अंतर्देशीय सागर को देखने के लिए सुनहरे रेगिस्तान में घूमने जा सकते हैं।

    #2

    थाईलैंड

    आप मजेदार अंतरराष्ट्रीय हनीमून मानना चाहते हैं तो थाईलैंड का चुनाव करें। इस देश की राजधानी बैंकॉक पूरे साल भारतीय पर्यटकों से भरी रहती है।

    यहां आकर आप संस्कृति और रोमांच दोनों का अनुभव कर सकेंगे। थाईलैंड अपनी जीवंत नाइटलाइफ, शॉपिंग सेंटर, सुंदर नजारों और साहसी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

    यहां पर आप कम बजट में भी यादगार हनीमून मना सकेंगे।

    गर्मी में घूमने के लिए करें इन एशियाई देशों का रुख।

    #3

    श्रीलंका

    भारत के पास होने के कारण श्रीलंका कम बजट में हनीमून मानाने के लिए एक बढ़िया देश है। यह देश वन्यजीवों, समृद्ध विरासत और शांत समुद्र तटों से समृद्ध है।

    नविवाहित दंपत्तियों को श्रीलंका के स्ट्रीट फूड का भी लुफ्त उठाना चाहिए, जो बेहद स्वादिष्ट होता है। यहां के लोकप्रिय आकर्षण में उडावालावे नेशनल पार्क, एडम पीक, नेगोंबो, नुवारा एलिया, अनुराधापुरा और बेंटोटा जैसे स्थान शामिल हैं।

    आप श्रीलंका में सफारी करने के साथ डॉलफिन भी देख सकते हैं।

    #4

    इंडोनेशिया

    अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और नीले समुद्र तटों के बीच शानदार हनीमून का अनुभव चाहते हैं तो इंडोनेशिया का रुख करें। यहां का प्रसिद्ध शहर बाली नवविवाहित दंपत्तियों की पहली पसंद माना जाता है।

    यहां आकर खूबसूरत लेमपुयांग मंदिर में पूजा करें, समुद्र तटों पर आराम करें और मशहूर बाली झूले पर तस्वीरें खिचवाएं। साथ ही आप उबुद में अपने पार्टनर के साथ मनमोहक झरनों में नहा सकते हैं और यादों का पिटारा लेकर घर लौट सकते हैं।

    #5

    मालदीव

    जब अंतरराष्ट्रीय हनीमून मानाने की बात आती है तो सभी भारतियों की जुबान पर सबसे पहले मालदीव का नाम आता है। यहां आकर आप साफ सुथरे पानी के बीच बने वाटर रिसोर्ट में रह सकते हैं।

    मालदीव स्नोर्कलिंग, फिशिंग, कयाकिंग आदि जैसी समुद्री गतिविधियों के लिए बेहद मशहूर है। यहां आप अपने जीवनसाथी के साथ साइकिल पर घुमते हुए सुंदर नजारे देख सकते हैं।

    अगर आप भारत में सुंदर समुद्री तटों के बीच छुट्टी मानना चाहते हैं तो लक्षद्वीप जाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    यात्रा

    वायु प्रदूषण: यात्रा करते समय खुद का इस तरह से रखें ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या वायु प्रदूषण
    सर्दियों में देश की इन 5 जगहों की करें सैर, ठिठुरन वाली सर्दी से मिलेगी राहत ट्रैवल टिप्स
    अकेले यात्रा करने के लिए महिलाएं इन 5 विदेशी जगहों का करें चयन ट्रेवल टिप्स
    बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाएं पर्यटन

    पर्यटन

    गोवा: छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए पणजी की इन जगहों पर घूमने जाएं गोवा
    ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत और आकर्षक रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे
    मेघालय की राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पर्यटन स्थल  मेघालय
    झारखंड: रांची में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025