NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / यात्रा के शौकीन हैं तो भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख
    अगली खबर
    यात्रा के शौकीन हैं तो भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख
    हर तरह के यात्रा उत्साही के लिए भारत में कुछ न कुछ है

    यात्रा के शौकीन हैं तो भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख

    लेखन अंजली
    Apr 23, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जगहें इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का एक आदर्श मिश्रण होती हैं, जो हर तरह के यात्री के लिए बेहतरीन यात्रा के कई विकल्प प्रदान करती हैं।

    चाहें आपको एक समुद्र तट वाली जगह पर अपनी छुट्टियां बितानी हों या एक साहसिक ट्रेकिंग का अनुभव पाना चाहते हों, भारत में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।

    आइए आज आपको विभिन्न प्रकार के यात्रियों के लिए भारत के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    #1

    प्रकृति प्रेमियों के लिए गंडिकोटा

    अगर आपको प्राकृतिक नजारों के बीच रहना ज्यादा पसंद है तो आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में बसा यह खूबसूरत गांव आपके लिए आदर्श है।

    यह गांव पेन्नार नदी द्वारा बनाई गई लुभावनी घाटी के लिए प्रसिद्ध है।

    यहां जाकर गंडिकोटा किले की यात्रा जरूर करें और खड़ी चट्टानों सहित नदी के मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्यों को देखते हुए टहलें।

    यकीनन इस गांव में जाकर आपको शहरी हलचल से कुछ क्षण की शांति मिलेगी।

    #2

    वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए जवाई बांध

    यदि आप नजदीक से वन्यजीवों को देखना चाहते हैं तो राजस्थान का जवाई बांध आपके लिए एक बेहतरीन स्थान है।

    इसका सुरम्य परिदृश्य, शांत झीलें और वन्यजीवन आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान कर सकता है।

    आप यहां जाकर नजदीक से तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ और विभिन्न प्रकार के पक्षी देख सकते हैं।

    यही नहीं, आपको अन्य राजसी प्राणियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का भी मौका मिल सकता है।

    #3

    साहसिक ट्रेकिंग के लिए वाकी वुड्स 

    वाकी वुड्स महाराष्ट्र में एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग ट्रेल है।

    यह जगह बोटिंग, तीरंदाजी, साहसिक ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों के लिए बेहतरीन है।

    वाकी वुड्स के रास्ते घने और हरे-भरे जंगलों, आकर्षक झीलों और अभयारण्यों से सुशोभित हैं।

    महाराष्ट्र के सबसे अच्छे ट्रेकिंग मार्गों में से एक होने के नाते यह जगह आपकी यात्रा के अनुभव को एकदम बेहतरीन बना देगी।

    #4

    आध्यात्मिक यात्रियों के लिए श्रृंगेरी

    यदि आप आध्यात्मिक समृद्धि की तलाश कर रहे हैं तो आपको कर्नाटक के श्रृंगेरी की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

    अपने प्राचीन मंदिरों, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध श्रृंगेरी के शारदा पीठम की यात्रा करना जरूर करें।

    देवी सरस्वती को समर्पित यह प्राचीन मंदिर दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है, इसलिए धार्मिक यात्री यहां की यात्रा जरूर करें।

    #5

    कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए पेल्लिंग

    7,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिक्किम का पेल्लिंग एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे अपनी यात्रा का हिस्सा बनाना तो बनता ही है क्योंकि यहां से आप कंचनजंगा, कोकतांग और राठोंग समेत कई तरह की चोटियों का नजारा एक साथ देख सकते हैं।

    इसके अलावा यहां स्थानीय मठों से लेकर झरने, ट्रेकिंग ट्रेल्स और रॉक गार्डन तक, सब कुछ है।

    आप चाहें तो पेल्लिंग जाकर सांगा छोलिंग मठ, सिंगशोर ब्रिज और रिम्बी वाटरफॉल की यात्रा भी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    पर्यटन

    वैलेंटाइन डे के लिए 5 शानदार रोड ट्रिप, यादगार बन जाएगा दिन वैलेंटाइन डे
    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास हरियाणा
    मध्य प्रदेश: पन्ना नेशनल पार्क में पर्यटकों ने रोका बाघिन और शावकों का रास्ता, वीडियो वायरल मध्य प्रदेश
    राजस्थान के ये 5 लोकप्रिय स्थल सांस्कृतिक यात्रा के लिए हैं बेहतरीन राजस्थान

    यात्रा

    हवाई यात्रा से पहले न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, हो सकती है परेशानी खान-पान
    UAE ने भारत सहित छह देशों से स्वास्थ्यकर्मियों को दी यात्रा की अनुमति भारत की खबरें
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    कोविड-19: 84 प्रतिशत स्कूलों के छात्रों ने मनपसंद विश्वविद्यालय में पढ़ने का निर्णय बदला- रिपोर्ट कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025