NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लक्षद्वीप के अलावा ये भारतीय द्वीप और समुद्र तट भी हैं खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख
    अगली खबर
    लक्षद्वीप के अलावा ये भारतीय द्वीप और समुद्र तट भी हैं खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख

    लक्षद्वीप के अलावा ये भारतीय द्वीप और समुद्र तट भी हैं खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख

    लेखन अंजली
    Jan 13, 2024
    07:32 am

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और उससे मालदीव में उपजे तनाव के बाद लक्षद्वीप पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

    लोग भारतीय एकजुटता दिखाने के लिए मालदीव की यात्रा का बहिष्कार करके केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप घूमने की योजना बना रहे हैं।

    इसी के साथ कई लोगों ने भारत के अन्य कम ज्ञात द्वीपों और समुद्र तटों की यात्रा करने की भी अपनी इच्छा जाहिर की है।

    आइए आज फिर उन्हीं के बारे में जानते हैं।

     #1

    गहिरमाथा समुद्र तट (ओडिशा)

    गहिरमाथा समुद्र तट ओडिशाे के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित है। हालांकि, इसका आनंद लेने के लिए आपको भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में काफी अंदर तक जाना होगा।

    यह लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा आवास बनाने वाला समुद्र तट है। यह धामरा नदी के मुहाने से लेकर ब्राह्मणी नदी के मुहाने तक फैला हुआ है।

    इस समुद्र तट की सुनहरी रेत और मनमोहक दृश्य इसे एक शानदार स्थल बनाते हैं।

    #2

    गुहागर समुद्र तट (महाराष्ट्र)

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित गुहागर सुरक्षित और सबसे साफ समुद्र तट है।

    तारकरली जैसे क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध समुद्र तटों की तुलना में यहां बहुत कम पर्यटक आते हैं, लेकिन सुरू के पेड़ों से घिरे इस समुद्र तट पर जाकर आपको बहुत सुकून मिल सकता है।

    अच्छी बात यह है कि इसके आसपास कई मंदिर भी है, जिनका आप रुख कर सकते हैं।

    #3

    गिटार द्वीप का समुद्र तट (अंडमान और निकोबार)

    वैसे तो अंडमान और निकोबार में कई द्वीप है, लेकिन गिटार द्वीप और इसका समुद्र तट सबसे खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थलों में से एक है।

    गिटार द्वीप को नाम इसके समुद्र तट के आकार के कारण मिला है क्योंकि यह गिटार की तरह लगता है।

    इस समुद्र तट तक पहुंचना थोड़ा कठिन है और इसके लिए आपको नाव की सवारी या पैदल यात्रा तय करनी होगी।

    आप यहां स्नॉर्कलिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

    #4

    माजुली द्वीप (असम)

    असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित माजुली द्वीप दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों में से एक है, जो चावल के खेतों, घने वर्षावनों और धान के खेतों से घिरा हुआ है।

    यह द्वीप 100 पक्षी प्रजातियों का घर है और आप यहां पक्षी देखने का आनंद ले सकते हैं।

    जब यहां आए तो आपको द्वीप पर 21 सत्र की यात्रा करनी चाहिए और लुभावने सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों का आनंद लेना चाहिए।

    #5

    नेत्रानी द्वीप (कर्नाटक)

    नेत्रानी द्वीप कर्नाटक के तट पर मुरुदेश्वर में स्थित है। हालांकि, यह सभी जल खेलों के लिए बेहतरीन जगह है।

    यहां परोसा जाने वाला स्वादिष्ट मंगलोरियन भोजन और मुरुदेश्वर के मंदिर इसके अतिरिक्त आकर्षण हैं।

    यह छुट्टियों के लिए एक शानदार जगह है क्योंकि इसका समुद्री जीवन काफी हद तक अछूता और प्राचीन है। इसलिए यहां जाकर आपके दोस्तों और परिवार को काफी मजा आ सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    पर्यटन

    जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में स्थित ये 5 पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन  जम्मू-कश्मीर
    अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख लाइफस्टाइल
    महाराष्ट्र के गणेशोत्सव का कायल हुआ अमेरिकी पर्यटक, दुनिया से कहा- एक बार जरूर आओ महाराष्ट्र
    ओडिशा: पुरी में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025