NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है शरीफा, जानिए इसके सेवन के फायदे
    अगली खबर
    कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है शरीफा, जानिए इसके  सेवन के फायदे
    शरीफा का सेवन करने से मिलने वाले फायदे

    कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है शरीफा, जानिए इसके सेवन के फायदे

    लेखन अंजली
    Jun 22, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    आज हम जिस फल के फायदे आपको बताने जा रहे हैं, उसको कुछ लोग शरीफा के नाम से जानते हैं तो कुछ लोग इसे सीताफल कहते हैं।

    खैर आप चाहें इसे किसी भी नाम से जानें, स्वाद में खट्टा-मीठा यह फल कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है जो स्वास्थ्य को विभिन्न रूप से फायदा पहुंचा सकते हैं।

    आइए आज आपको शरीफा के सेवन से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताते हैं।

    #1

    मोटापे को नियंत्रित करने में है सक्षम

    मोटापा शरीर को कई बीमारियों का घर बना देता है, इसलिए वक्त रहते इससे छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। इस काम में शरीफा का सेवन आपकी काफी मदद कर सकता है।

    रिसर्चगेट की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, यह पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    ये पोषक तत्व शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

    #2

    आंखों के लिए भी है फायदेमंद

    आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी शरीफा काफी मदद कर सकता है।

    इसका मुख्य कारण यह है कि इसमें विटामिन-C, विटामिन-A, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

    ये पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंख संबंधी समस्याओं के जोखिमों को कम करने का काम भी कर सकते हैं।

    शरीफा आंखों की रोशनी को प्रभावित होने से भी बचा सकता है, इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

    #3

    हृदय को सुरक्षा प्रदान करने में है सहायक

    एक शोध के अनुसार, डाइट में शरीफा को शामिल करने से हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है।

    दरअसल, यह लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाकर हृदय रोग के जोखिम का कारण बनता है।

    इसी के साथ शरीफा का सेवन करने से हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। यह हृदय के लिए लाभकारी होता है।

    #4

    कैंसर से बचाएं रखने में भी है कारगर

    कैंसर रोगियों के लिए भी शरीफा का सेवन काफी हद तक लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

    शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसमें एंटी-कैंसर, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण देखे गए हैं।

    ये गुण कैंसर से होने वाले जोखिमों को कम करने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

    हालांकि कैंसर रोगियों के लिए पहली प्राथमिकता शरीफा की बजाय समय-समय पर कराई जाने वाली डॉक्टरी जांच होनी चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    स्वास्थ्य

    गले के इंफेक्शन से परेशान हैं तो तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय लाइफस्टाइल
    गर्मियों में जरूर करें सत्तू का सेवन, इससे मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    थायराइड: जानिए गले से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय लाइफस्टाइल
    ये शारीरिक संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है विटामिन-D की कमी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मिक्सी में भूल से भी न पीसें ये चीजें, हो सकती हैं खराब किचन टिप्स
    तरबूज खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, मीठा निकलेगा लाइफस्टाइल
    स्लिप डिस्क: जानिए रीढ़ की हड्डी से जुड़ी इस समस्या के कारण, लक्षण और बचाव स्वास्थ्य
    अपेंडिसाइटिस के दर्द से राहत दिलाने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025