पतझड़ के मौसम में इन 5 चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, रहेंगे स्वस्थ
क्या है खबर?
पतझड़ का मौसम साल का एक ऐसा समय है जब तापमान में गिरावट के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप अपनी दिनचर्या में कुछ स्वास्थ्यवर्धक चीजों को शामिल करते हैं तो इनसे न सिर्फ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, बल्कि आप पूरे मौसम तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आइए आज हम आपको 5 ऐसी स्वास्थ्यवर्धक चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकती हैं।
#1
खूब पानी पिएं
पतझड़ के दौरान दिन में 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है क्योंकि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और त्वचा को नम रखने में भी मदद कर सकता है।
पानी के अलावा आप नारियल पानी, ताजे फलों के रस और छाछ का भी सेवन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आप दिनभर में 2-3 कप हर्बल चाय भी पी सकते हैं क्योंकि इससे शरीर को साफ करने में मदद मिलती है।
#2
पोषक तत्वों से भरपूर आहार अपनाएं
पतझड़ के दौरान अपने खाने में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
इसके लिए आप मौसमी फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान कर सकती हैं।
इसके अतिरिक्त खाने में साबुत अनाज, दालें, मेवे और सूखे मेवे जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इनका सेवन करने से आपको जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर मिल सकता है।
#3
प्रतिदिन थोड़ा समय योग और ध्यान को दें
पतझड़ का मौसम संक्रमण और बीमारियों के लिए आदर्श समय है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय योग और ध्यान को दें।
योग और ध्यान के अभ्यास से तनाव कम होता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। साथ ही इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है।
इसके अतिरिक्त योग और ध्यान से पाचन क्रिया को भी बेहतर रखता है।
#4
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पेय का करें सेवन
कुछ पेय का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में मदद कर सकता है।
इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।
यह पेय न केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है, बल्कि यह आपके शरीर को विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।
इसके अतिरिक्त आप रोजाना एक कप ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं।
#5
नींद का पूरा ध्यान रखें
नींद का पूरा ध्यान न रखने पर आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे वजन का बढ़ना, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अवसाद आदि।
इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। बेहतर होगा कि आप सोने और जागने का एक निश्चित समय निर्धारित करें और उसे नियम की तरह फॉलो करें।
इसके अतिरिक्त सोने से पहले नीली लाइट वाले उपकरणों का इस्तेमाल न करें।