LOADING...
स्किन केयर रूटीन शुरू करने वाले हैं तो इन 5 उत्पादों को जरूर बनाएं हिस्सा
स्किन केयर रूटीन शुरू करने वालों के लिए उत्पाद

स्किन केयर रूटीन शुरू करने वाले हैं तो इन 5 उत्पादों को जरूर बनाएं हिस्सा

लेखन अंजली
Apr 21, 2026
07:18 pm

क्या है खबर?

स्किन केयर रूटीन त्वचा को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। हालांकि, इसके लिए जरूरी नहीं कि आपके पास महंगे और खास प्रोडक्ट्स हों, बल्कि कुछ बेसिक प्रोडक्ट्स से भी काम चल सकता है। इनकी मदद से त्वचा को पोषण मिल सकता है और इसे हाइड्रेट भी रखा जा सकता है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं, जो त्वचा की देखभाल के लिए काफी हैं।

#1

चेहरे की सफाई के लिए क्लींजर

चेहरे की सफाई के लिए क्लींजर त्वचा से गंदगी, पसीना, तेल और अन्य अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है। सबसे पहले चेहरे पर पानी लगाएं, फिर हाथों में थोड़ा क्लींजर लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। अगर आपकी त्वचा सूखी है तो क्लींजर का चयन क्रीम वाले करें, जबकि तैलीय त्वचा वालों को जेल वाले क्लींजर का चयन करना चाहिए।

#2

त्वचा को संतुलित रखने के लिए टोनर

टोनर त्वचा के संतुलन को बनाए रखने और रोमछिद्रों को बंद करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह त्वचा को हाइड्रेट करने में भी सहायक है। लाभ के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को क्लींजर से साफ करें, फिर रूई पर थोड़ा टोनर डालकर इसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। इस तरह आप अपनी त्वचा को तरोताजा रख सकते हैं।

Advertisement

#3

त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए एक्सफोलिएटर

एक्सफोलिएटर मृत त्वचा कोशिकाओं और त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से गीला करें, फिर हाथ में थोड़ा-सा एक्सफोलिएटर लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस तरह आप अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं।

Advertisement

#4

त्वचा को नमी देने के लिए मॉइस्चराइजर

मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ पोषण देने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर अपने हाथों पर थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर लेकर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। अब चेहरे की त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए इसे 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से थपथपाएं। इस तरह आप अपनी त्वचा को मुलायम और निखरी हुई रख सकते हैं।

#5

सूरज की किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन

सनस्क्रीन का इस्तेमाल सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर चेहरे पर थोड़ा-सा सनस्क्रीन लगाकर इसे अच्छी तरह से फैला लें। सनस्क्रीन लगाने के कम से कम 15 मिनट बाद घर से बाहर निकलें। इस तरह आप अपनी त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं।

Advertisement