LOADING...
किस समय ठंडी सिकाई करनी चाहिए और कब गर्म सिकाई? जानिए 
जानिए किस समय ठंडी सिकाई करनी चाहिए और किस समय गर्म सिकाई

किस समय ठंडी सिकाई करनी चाहिए और कब गर्म सिकाई? जानिए 

लेखन अंजली
Jun 24, 2026
12:54 pm

क्या है खबर?

आमतौर पर चोट लगने पर बर्फ या गर्म सिकाई करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई लोगों को इस बात को लेकर उलझन होती है कि चोट पर बर्फ लगानी चाहिए या गर्म सिकाई करनी चाहिए। इसका सही उत्तर आपके चोट के प्रकार पर निर्भर करता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि चोट के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए या गर्म सिकाई का ताकि इससे जल्द आराम मिल सके और दर्द भी कम हो।

#1

चोट के बाद सूजन आए तो बर्फ का करें इस्तेमाल

अगर आपको किसी भी कारण चोट लगने के बाद सूजन आ जाए तो इससे राहत पाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, बर्फ ठंडी होती है और इसके इस्तेमाल से खून की नलियां सिकुड़ जाती हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। बर्फ का इस्तेमाल चोट लगने के तुरंत बाद करना चाहिए क्योंकि इस समय बर्फ सूजन को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती है।

#2

खून बहने पर बर्फ का करें इस्तेमाल

अगर आपको किसी कारण चोट लगने पर खून बह रहा है तो ऐसे में भी बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। खून बहने के दौरान बर्फ लगाने से खून के थक्के जमने की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे खून बहना बंद हो जाता है। इसके अलावा बर्फ के इस्तेमाल से चोट के आसपास की सूजन भी कम हो जाती है। इसके लिए बर्फ को सीधे त्वचा पर न रगड़ें, बल्कि एक पतले कपड़े में लपेटकर लगाएं।

Advertisement

#3

मांसपेशियों में खिंचाव आने पर गर्म सिकाई करें

अगर किसी कारण से आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है तो इससे राहत पाने के लिए गर्म सिकाई करें। गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों में खून का बहाव बढ़ता है, जिससे दर्द कम होता है और मांसपेशियां आराम महसूस करती हैं। इसके लिए आप गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक कपड़े में गर्म सेंधा नमक लपेटकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।

Advertisement

#4

जकड़न वाली जगह पर गर्म सिकाई करें

कई बार काम या गलत तरीके से उठने- बैठने आदि के कारण पीठ और गर्दन में जकड़न हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए भी गर्म सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप सेंधा नमक और पानी का गर्म मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और जकड़न कम होती है।

#5

हड्डी में मोच आने पर गर्म सिकाई करें

अगर किसी कारण से हड्डी में मोच आ जाए तो इससे राहत पाने के लिए भी गर्म सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कपड़े में गर्म सेंधा नमक लपेटकर प्रभावित जगह पर लगाएं। गर्म सिकाई से खून का बहाव बढ़ता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। हालांकि, अगर आपको चोट लगने के बाद बर्फ या गर्म सिकाई का इस्तेमाल करते समय कोई दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisement