इस तरह से करें आंखों का मेकअप, प्राकृतिक रूप से लगेंगी आकर्षक
क्या है खबर?
आंखें चेहरे की खूबसूरती में इजाफा करती हैं। हालांकि, आंखों के आस-पास होने वाली समस्याएं जैसे थकावट का प्रभाव, काले घेरे और आदि चेहरे को प्रभावित कर सकती है।
इस मामले में मेकअप का इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है और यह आपकी आंखें को चमकदार और बड़ा दिखने में भी मदद कर सकता है।
आइए जानते हैं कि आंखों को प्राकृतिक रूप से आकर्षक दिखाने के लिए किस तरह मेकअप करना चाहिए।
#1
आंखों के नीचे वाले हिस्से पर कंसीलर लगाएं
काले घेरे आपकी आंखों के आस-पास होते हैं, जिनके कारण ये छोटी और सुस्त दिखाई देती हैं।
इन्हें छिपाने के लिए एक ऐसा कंसीलर चुनें, जो आपकी त्वचा की टोन से डार्क हो और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाकर उंगलियों से ब्लेंड करें।
अगर आपको येलो अंडरटोन वाले काले घेरे हैं तो इसे छिपाने के लिए पर्पल शेड के कंसीलर का इस्तेमाल करें।
#2
पलकों को ठीक से कर्ल करने का तरीका
बड़ी-बड़ी पलके आंखों की खूबसूरती को दोगुना कर देती हैं और इसके लिए पलकों को ठीक से कर्ल करना जरूरी है।
आप इस काम को आसान बनाने के लिए आईलैशेज कर्लर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमेशा पलकों को कर्ल करते समय कर्लर को बाहर की तरफ खींचने की बजाय ऊपर की तरफ घुमाएं। इसके अलावा हमेशा एक अच्छी गुणवत्ता वाले मस्कारे को ही पलकों पर लगाएं।
#3
न्यूड आईशैडो लगाएं
अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए इन पर ब्राउन, बेज और न्यूड जैसे न्यूट्रल आईशैडो शेड्स का इस्तेमाल करें।
आजकल विंग आईशैडो बहुत ट्रेंड में है और इसे लगाने के लिए पहले अपनी आंखों पर लाइट ब्राउन शेड से विंग लाइन बनाएं। फिर इसके अंदर इसी शेड को भरें।
अब आईलैश लाइन पर गहरे रंग का आईशैडो लगाएं और टेपर्ड ब्लेंडिंग ब्रश से अच्छी तरह ब्लेंड करें।
#4
काजल से पहले प्राइमर और बाद में फेस पाउडर लगाएं
काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ा सा प्राइमर जरूर लगाएं। ऐसा करने से काजल को एक बेहतरीन बेस मिलता है और वह फैलने से बच जाता है।
इससे आंखों में काजल लगाना भी काफी आसान हो जाता है।
इसके बाद एक सॉफ्ट ब्रश की मदद से अपनी आंखों के नीचे फेस पाउडर लगाएं। पाउडर आंखों के आस-पास आने वाले अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। यही तेल काजल के फैलने का मुख्य कारण होता है।
#5
ऐसे लगाएं आईलाइनर
महिलाएं आईलाइनर लगाते समय तरह-तरह के लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करती हैं और अक्सर अपनी आंखों के आकार को ध्यान में रखकर आईलाइनर लगाती हैं।
हालांकि, अगर आप आईलाइनर से एक परफेक्ट लुक चाहती हैं तो आपको अपने चेहरे के आकार पर भी ध्यान देना चाहिए।
इसके अतिरिक्त अपनी त्वचा के प्रकार के मुताबिक ही आईलाइनर का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें।