Loading...
सर्दियों के दौरान पंजाबी स्टाइल में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पराठा, बेहद आसान है रेसिपी
पंजाबी स्टाइल मेथी पराठा की रेसिपी

सर्दियों के दौरान पंजाबी स्टाइल में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पराठा, बेहद आसान है रेसिपी

लेखन सयाली
Nov 28, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

सर्दियों में मेथी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होती है। अगर आप मेथी के पराठे बनाकर खाना चाहते हैं तो पंजाबी स्टाइल में मेथी के पराठे एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। आइए आज हम आपको पंजाबी स्टाइल में मेथी के पराठे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप अपने घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

सामग्रियां

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

पंजाबी स्टाइल मेथी के पराठे बनाने के लिए आपको एक कप मेथी के पत्ते (बारीक कटे हुए), एक कप गेहूं का आटा, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर (स्वादानुसार), नमक (स्वादानुसार), देसी घी या मक्खन (पराठे को सेंकने के लिए), थोड़ा-सा नींबू का रस, थोड़ा-सा अमचूर पाउडर और थोड़ा-सा गरम मसाला चाहिए होगा।

अगर आप ज्यादा पराठे बनाना चाहते हैं तो इन सामग्रियों की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

#1

आटा गूंधने से करें शुरूआत

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन, हल्दी पाउडर और थोड़ा-सा देसी घी या मक्खन मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें।

इसके बाद आटे को एक सूती कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि यह तैयार हो सके। इस दौरान आटे में मौजूद चीजें अच्छे से मिल जाएंगी और आटे का स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

#2

मेथी का मिश्रण तैयार करें

इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा देसी घी गर्म करें, फिर उसमें बारीक कटी हुई मेथी के पत्ते डालें और उन्हें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वे नरम नहीं हो जाते।

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें, फिर इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं।

ADVERTISEMENT

#3

पराठे बनाएं

सबसे पहले गूंधे आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लें। इसके बाद हर एक बेले हुए आटे के पराठे पर मेथी का मिश्रण फैलाएं, फिर इसे दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।

इसी तरह बाकी पराठों को भी तैयार कर लें। अब गर्मा-गर्म मेथी के पराठे को दही या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें और खाएं।

यकीनन ये पराठे आपके खाने का मजा दोगुना कर देंगे।

ADVERTISEMENT