NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल
    लाइफस्टाइल

    लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल

    लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल
    लेखन गौसिया
    Dec 27, 2022, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल
    लिप ग्लॉस को पांच अन्य कामों के लिए करें इस्तेमाल

    ठंड में सर्द हवाओं की वजह से त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे होंठ फटने लगते हैं। इससे बचाव के लिए लोग लिप बाम या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करते हैं जो होंठों को खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। हालांकि लिप ग्लॉस का इस्तेमाल होंठों को चमकदार और मुलायम बनाने के अलावा अन्य कई कामों के लिए भी किया जा सकता है। आइए आज लिप ग्लॉस के पांच ऐसे ही इस्तेमाल जानते हैं।

    आइब्रो जेल के रूप में करें इस्तेमाल

    आइब्रो को मनचाहा लुक देने के लिए अब अलग से महंगे आइब्रो जेल लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए आप क्लियर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल आराम से कर सकती हैं। इसमें थोड़ी ज्यादा स्थिरता होती है, जो आइब्रो को ऑन-ट्रेंड फेदर लुक देने में मदद कर सकती है। इसके इस्तेमाल से आइब्रो को लंबे समय तक सेट रखने में मदद मिलेगी। यह आइब्रो को भरी, घनी, मोटी और मॉइस्चराइज रखने में मददगार है।

    हाइलाइटर के रूप में भी इस्तेमाल करें

    हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करके चमकदार और मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इसके लिए लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लड़कियां अपने चेहरे पर नाक, चीकबोन्स और आइब्रो की हड्डी जैसे विशेष हिस्सों को हाइलाइट करने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं और फिर इसे उंगलियों से अच्छे से ब्लेंड करें। यह त्वचा को परफेक्ट ग्लो देने के लिए कारगर है।

    बालों में करें इस्तेमाल

    लगभग हर लड़की रूखे और बेजान बालों से परेशान होती है, जो उसके पूरे लुक को खराब कर सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करके बालों को मॉइस्चराइज करके सेट किया जा सकता है। इसके लिए अपने हाथों पर कुछ क्लियर लिप ग्लॉस लगाएं और फिर बालों पर स्वाइप करके लगा लें। इसके अलावा बेबी हेयर को ठीक और सेट रखने के लिए आप हेयरलाइन पर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

    क्रीम ब्लश के रूप में इस्तेमाल करें

    गालों पर गुलाबी रंग की चमक लाने के लिए क्रीम ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर क्रीम ब्लश खत्म हो गया है तो भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इसकी जगह लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गालों पर अच्छी चमक लाने, उन्हें गुलाबी करने और मॉइस्चराइज रखने में मदद करेगा। इसके लिए गुलाबी रंग के लिप ग्लॉस को मॉइस्चराइजर के साथ मिलाएं और फिर अच्छे से गालों पर लगा लें।

    आईशैडो के रूप में इस्तेमाल करें

    आईशैडो एक आई मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल पलकों पर करके इन्हें चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, लड़कियां आईशैडो की जगह लिप ग्लॉस का उपयोग करके भी आंखों को आकर्षक बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पलकों पर आई प्राइमर का इस्तेमाल करें और फिर गुलाबी रंग के लिप ग्लॉस को लगा लें। इसके बाद इसे उंगली की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    मेकअप टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष
    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन

    त्वचा की देखभाल

    तैलीय त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये 5 फेस क्लींजर, मिलेगा भरपूर लाभ लाइफस्टाइल
    तैलीय त्वचा वाले चेहरे से चिपचिपाहट दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    गर्मियों में ये 5 प्राकृतिक चीजें कर सकती हैं सनस्क्रीन का काम, जरूर करें इस्तेमाल घरेलू नुस्खे
    त्वचा की देखभाल वाली दिनचर्या में शामिल करें ये एंटी-एजिंग सामग्रियां, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल

    मेकअप टिप्स

    मेकअप से जुड़े इन भ्रमों में नहीं है कोई सच्चाई, जानिए क्या है हकीकत भ्रम और सच्चाई
    त्वचा के हिसाब से सही लिपस्टिक शेड चुनने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स लाइफस्टाइल
    होली पर खूबसूरत दिखने और त्वचा की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स  होली
    चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स  त्वचा की देखभाल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023