NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
    अगली खबर
    पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

    पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

    लेखन अंजली
    Apr 09, 2021
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। यह कभी-कभी बहुत कष्टदायक साबित होते हैं और इस दौरान महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं के साथ-साथ मानसिक बदलावों का भी सामना करना पड़ता है।

    ऐसे में कुछ हैक्स को अपनाकर महिलाएं पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों को कुछ हद तक कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि ये हैक्स कौन से हैं।

    #1

    स्नैक्स में इन चीजों का करें सेवन

    अगर महिलाएं अपने खान-पान के साथ-साथ अपने स्नैक्स में भी स्वास्थ्यवर्धक चीजें शामिल करें तो इससे उन्हें पीरियड्स में होने वाले दर्द से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

    महिलाएं चाहें तो स्नैक्स के तौर पर सूखे मेवों का सेवन कर सकती हैं, वहीं कुछ मीठा खाने की इच्छा होने पर डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

    #2

    कुछ मिनट खुली हवादार जगह पर टहलें

    ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन के कारण आराम करना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि इससे दर्द कम होने की बजाय बढ़ने लगता है।

    ऐसे में उनके लिए बेहतर होगा कि वे पीरियड्स के दौरान कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। अगर एक्सरसाइज न कर सकें तो कुछ मिनट खुली हवादार और हरियाली से भरपूर जगह पर जरूर टहलें।

    #3

    टाइट कपड़ों को कहें बाय-बाय

    पीरियड्स वैसे ही बहुत कष्टदायक होते हैं और ऐसे में अगर महिलाएं टाइट कपड़े पहनती हैं तो इससे उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। वास्तव में यह खुद को टॉर्चर करने जैसा है।

    भले ही आप कितनी भी स्टाइलिश हों, लेकिन पीरियड्स के दौरान टाइट और फिटिंग के कपड़े न पहनें। इससे पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाली दर्द और ऐंठन बढ़ सकती है।

    अगर महिलाएं मैक्सी ड्रेस और लूज टॉप पहनेंगी तो बेहतर होगा।

    #4

    कैफीन युक्त पदार्थों से दूरी बनाना होगा अच्छा

    भले ही महिलाओं को चाय और कॉ़फी जैसे कैफीन युक्त पदार्थ बहुत पसंद हो, लेकिन उन्हें पीरियड्स के दौरान ऐसे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं काफी कम हो जाएंगी।

    महिलाएं चाय या कॉफी की जगह लो-फैट दही से बनी छाछ, दूध और बेरीज से बनी स्मूदी आदि बनाकर पी सकती हैं। इनसे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    लाइफस्टाइल

    इन हैक्स की मदद से रसोई को व्यवस्थित करके रखना होगा आसान किचन टिप्स
    कपड़ों पर लगे चाय या कॉफी के दागों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    कई पोषक तत्वों का खजाना है लोबिया, डाइट में जरूर करें शामिल स्वास्थ्य
    वीगन डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025