Loading...
नवरात्रि: डांडिया नाइट के दौरान इन गुजराती स्नैक्स का लें आनंद, मजा हो जाएगा दोगुना
डांडिया नाइट के लिए गुजराती स्नैक्स

नवरात्रि: डांडिया नाइट के दौरान इन गुजराती स्नैक्स का लें आनंद, मजा हो जाएगा दोगुना

लेखन सयाली
Oct 04, 2026
02:38 pm

क्या है खबर?

इस साल नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और यह 9 दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान गुजरात में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर डांडिया का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर गुजराती खाने की भी धूम रहती है। अगर आप भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं तो आइए आज हम आपको ऐसे गुजराती स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं, जो डांडिया नाइट को खास बनाएंगे।

#1

ढोकला

ढोकला एक बहुत ही स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले बेसन को पानी में घोलकर उसमें नमक, हल्दी और ईनो मिलाएं, फिर इसे भाप में पकाएं।

जब ढोकला पक जाए तो उसे ठंडा करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ऊपर से तड़का लगाएं। तड़के के लिए तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें।

इस तड़के को ढोकले पर डालकर इसे परोसें।

#2

फाफड़ा

फाफड़ा एक कुरकुरा नाश्ता है, जिसे बेसन और चावल के आटे से बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर आटा गूंथ लें।

अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और तेल में तले। तले हुए फाफड़े को हरी चटनी या लाल चटनी के साथ परोसें।

इसके साथ आपको जलेबी भी जरूर खानी चाहिए, जिसका स्वाद मन खुश कर देता है।

ADVERTISEMENT

#3

कचौड़ी

कचौड़ी एक मसालेदार और स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा-सा तेल मिलाकर गूंथ लें।

अब उबले आलू को मैश करके उसमें जीरा, साबुत धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं।

इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और इनमें भरावन भरकर गोल आकार दें। आखिर में इन्हें गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।

ADVERTISEMENT

#4

सेव

सेव गुजरात का एक मशहूर नाश्ता है, जिसे बेसन के आटे से बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर घोल तैयार करें।

अब इस घोल को सेव बनाने वाले झारे में भरकर गर्म तेल पर घुमाते हुए तलें। इसी प्रकार सारे सेव तैयार कर लें।

इन नाश्तों को बनाकर आप डांडिया नाइट को और भी खास बना सकते हैं और पेट भर सकते हैं।

ADVERTISEMENT