LOADING...
क्रीम बनाम जेल सनस्क्रीन: धूप से बचने के लिए कौन-सा विकल्प है ज्यादा कारगर?
क्रीम बनाम जेल सनस्क्रीन

क्रीम बनाम जेल सनस्क्रीन: धूप से बचने के लिए कौन-सा विकल्प है ज्यादा कारगर?

लेखन सयाली
Apr 21, 2026
11:47 am

क्या है खबर?

सनस्क्रीन का इस्तेमाल सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने में मदद कर सकता है। हालांकि, सनस्क्रीन का चयन करते समय कई लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि क्रीम लगाएं या जेल में से कौन-सी बेहतर है। ऐसे में सवाल उठता है कि त्वचा के प्रकार के हिसाब से किस तरह की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए? आइए आज हम आपको बताते हैं कि त्वचा के प्रकार के हिसाब से कौन-सी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

जेल

क्या होती है जेल सनस्क्रीन?

जेल सनस्क्रीन एक हल्की, पानी या सिलिकॉन आधारित सनस्क्रीन होती है। इसकी बनावट जेल जैसी यानि हाइड्रेटिंग होती है। इसे तैलीय या चिपचिपी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह चिपचिपी और भारी नहीं होती और सफेद निशान छोड़े बिना त्वचा की सुरक्षा करती है। यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है और मुंहासों का कारण नहीं बनती।

क्रीम

क्या होती है क्रीम सनस्क्रीन?

क्रीम सनस्क्रीन भी अपने आप में खास होती है। यह गहराई तक त्वचा में समाती है और लंबे समय तक असरदार रहती है। अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं या स्विमिंग करते हैं तो क्रीम सनस्क्रीन अधिक प्रभावी हो सकती है। यह त्वचा को नमी प्रदान करती है और सूखने का डर नहीं रहता। इसके अलावा इसका असर लंबे समय तक बना रहता है, जिससे आपको अधिक सुरक्षा मिलती है।

Advertisement

चयन

त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें सनस्क्रीन

अगर आपकी त्वचा सूखी है तो आपके लिए क्रीम वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना अच्छा है। यह आपकी त्वचा को अतिरिक्त नमी प्रदान कर सकती है। वहीं, अगर आपकी त्‍वचा तैलीय या फिर मिश्रित श्रेणी में आती है तो आपके लिए जेल वाली सनस्क्रीन का इस्‍तेमाल करना बेहतर हो सकता है। यह तैलीय त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने और उसे चिपचिपा महसूस न होने देने में मदद कर सकती है।

Advertisement

तरीका

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने का तरीका

सनस्क्रीन को चेहरे, गर्दन और हाथों पर समान रूप से लगाएं। इसके लिए सबसे पहले थोड़ी-सी मात्रा में सनस्क्रीन को अपनी उंगलियों पर लेकर हल्के हाथों से पूरे चेहरे, गर्दन और हाथों पर अच्छी तरह से लगाएं। ध्यान रखें कि सनस्क्रीन को बाहर निकलने से कम से कम 15 से 20 मिनट पहले लगाना है, ताकि यह अच्छी तरह से अवशोषित हो सके और आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सके।

SPF

SPF का चयन कैसे करें?

सनस्क्रीन खरीदते समय SPF पर जरूर ध्यान दें। आमतौर पर 30 से 50 SPF वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये त्वचा को लगभग 97 प्रतिशत हानिकारक किरणों से बचा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप बाहर बहुत देर तक धूप में रहने वाले हैं या फिर लंबे समय तक समुद्र तट पर समय बिताने जा रहे हैं तो आप उससे ज्यादा SPF वाली सनस्क्रीन का चयन कर सकते हैं।

Advertisement