NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका 
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका 
    लाइफस्टाइल

    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका 

    लेखन अंजली
    May 30, 2023 | 10:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका 
    गंगा दशहरा से जुड़ी जानकारी

    गंगा दशहरा भारत में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इसे गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है। यह पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर आने का प्रतीक है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ के हिंदू कैलेंडर महीने में बढ़ते चंद्रमा के 10वें दिन होता है और इस अवसर पर लोग गंगा में डूबकी लगाने और अनुष्ठान करने को शुभ मानते हैं। आइए आज इस त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

    गंगा दशहरा कब है? 

    इस साल गंगा दशहरा 30 मई, 2023 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार हस्त नक्षत्र में और व्यतीपात योग में गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। यह एक तरह का शुभ मुहूर्त है। हस्त नक्षत्र के प्रारंभ का समय सुबह 04:29 बजे से शाम 06:00 बजे तक है, जबकि व्यतिपात योग के प्रारंभ होने का समय शाम 08:55 बजे से अगले दिन की सुबह 08:15 बजे तक है।

    क्या है गंगा दशहरा का इतिहास?

    हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भागीरथ ने भगवान शिव से अपने पूर्वजों की आत्माओं को शुद्ध करने और उन्हें मोक्ष प्रदान कराने की मांग की और यह समझाया कि शक्तिशाली गंगा को पृथ्वी पर लाना एक अच्छा कार्य है। इसके बाद भगवान शिव ने गंगा के शक्तिशाली प्रवाह को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की और उसे बिना विनाश के पृथ्वी पर उतारा गया। हिंदू पौराणिक कथाओं में यह एक महत्वपूर्ण घटना का प्रतीक है।

    गंगा दशहरा का महत्व

    यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है क्योंकि यह पवित्र नदी की सफाई और शुद्धिकरण शक्तियों को चिह्नित करता है। श्रद्धालु गंगा के किनारे इकट्ठा होते हैं और तरह-तरह के अनुष्ठान करते हैं। इसके साथ ही खुद को पापों से मुक्त करने के लिए नदी में डुबकी लगाते हैं। गंगा दशहरा न केवल जीविका के भौतिक स्रोत, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि के तौर पर लाखों लोगों के जीवन में गंगा नदी की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है।

    गंगा दशहरा कैसे मनाएं?

    गंगा दशहरा मनाने के लिए कई लोग प्रयागराज, गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश और वाराणसी की तीर्थ यात्रा करते हैं, जहां वे गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। वाराणसी शहर विशेष रूप से गंगा दशहरा के दौरान अपने जीवंत उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है, जहां के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती समारोह में कई लोग भाग लेते हैं। इस मौके पर कई लोग अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए मटका, पंखा और खरबूजा आदि भी दान करते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    त्यौहार
    लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    बुद्ध पूर्णिमा: त्योहार मनाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 खीर, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    सीता नवमी 2023: तिथि, इतिहास, महत्व और त्योहार मनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    अक्षय तृतीया 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें   लाइफस्टाइल
    ईल-उल-फितर: घर आए मेहमानों को परोसें ये 5 ताजा और ठंडे पेय, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    कई बीमारियों के लिए उपचार का काम कर सकती हैं ये 6 योग मुद्राएं योग
    केरल के 5 सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें यात्रा केरल
    खाली पेट पपीते का सेवन करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    गर्मियों में बनाकर पिएं जा सकते हैं ये 5 फ्लेवर वॉटर, शरीर को मिलेगी ठंडक  रेसिपी
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023