Loading...
गणेशोत्सव: बड़ी भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
गणेशोत्सव पर भीड़ के बीच खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

गणेशोत्सव: बड़ी भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

लेखन अंजली
Sep 02, 2026
06:59 pm

क्या है खबर?

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने ही वाला है और इस बार 10 दिन का यह त्योहार 14 सितंबर से शुरू होगा और 25 सितंबर को अंतिम दिनों में गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने घरों और सार्वजनिक जगहों पर अपने-अपने तरीके से भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। हालांकि, सार्वजनिक जगहों पर बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा होते हैं इसलिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

#1

अपने परिवार के सदस्यों का रखें खास ध्यान

गणपति बप्पा के विसर्जन के दिन अपने परिवार के सदस्यों का खास ध्यान रखें। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों का, क्योंकि भीड़ में इनके साथ रहना मुश्किल हो सकता है।

इसके लिए आप अपने परिवार के साथ-साथ किसी बड़े को भी अपने साथ रखें।

इसके अलावा अपने परिवार के सदस्यों से अलग न होने के लिए कहें और अगर वह किसी अन्य व्यक्ति से अलग हो जाए तो तुरंत उन्हें ढूंढने की कोशिश करें।

#2

अतिरिक्त भीड़ को देखें तो न जाएं पास

कई बार देखने में आता है कि गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है, फिर चाहें वह छोटी गलियां ही क्यों न हो।

ऐसे में आपको उस जगह पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।

बेहतर होगा कि आप उस गलियारे से निकल जाएं और अगर आपको ऐसा करना पड़े तो धैर्य रखें और अपने आसपास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहें।

ADVERTISEMENT

#3

सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल

गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान घर से दूर न जाने की कोशिश करें, लेकिन अगर आपको जाना पड़े तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे आपको जाम के कारण होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से आप अपने परिवार के अन्य सदस्यों से भी अलग नहीं होंगे। साथ ही आपको अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

ADVERTISEMENT

#4

अपने साथ रखें पानी की बोतल

गणपति बप्पा के विसर्जन पर आपको काफी देर तक बाहर रहना पड़ेगा, इसलिए अपने साथ एक पानी की बोतल रखें ताकि आप समय-समय पर पानी पीते रहें। इससे आप शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे।

इसके अलावा अपने साथ कुछ हल्का और पौष्टिक खाने की चीजें भी रखें ताकि आपको कमजोरी न महसूस हो। साथ ही अपने फोन को चार्ज रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आप अपने परिवार से संपर्क कर सकें।

ADVERTISEMENT