घर बैठे इन तरीकों से बना सकते हैं ऑर्गेनिक लिपस्टिक और लिप बाम, जानें
क्या है खबर?
बचपन से ही लड़कियों को मेकअप करने का शौक होता है और मेकअप के सामान में उन्हें उस दौरान या शायद अब भी सबसे ज्यादा लिपस्टिक या लिप बाम लगाना पसंद होता है।
लेकिन आजकल हर चीज़ में कैमिकल मौजूद होता है, चाहे वो लिप बाम हो या फिर बाकी के मेकअप प्रोडक्ट्स।
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे ही आसानी से लिप बाम या लिपस्टिक बना सकती हैं।
आइए जानें।
तरीका-1
चुकंदर से बनी ऑर्गेनिक लिपस्टिक
सामग्री: एक चुकंदर, दो चम्मच वैसलिन या एक चम्मच नारियल तेल।
विधि: एक ताजे चुकंदर को धोकर छील लें। फिर इसको कदूकस करके छन्नी की सहायता से इसका रस निकाल लें। इसके बाद एक कटोरी में दो चम्मच वैसलिन या एक चम्मच नारियल का तेल और चार चम्मच चुकंदर का रस डाल कर अच्छे से मिलाएं। तो लिजिए हो गई आपकी औरगेनिक लिपस्टिक तैयार।
फायदा: चुकंदर होंठो का कालापन दूर करेगी और प्राकृतिक नमी देगी।
तरीका-2
स्ट्रौबेरी से बनी ऑर्गेनिक लिपस्टिक
सामग्री: दो स्ट्रौबेरी पीसी हुई, दो चम्मच बीस वैक्स (Bees Wax), एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच मीठे बादाम का तेल।
विधि: एक बर्तन में पानी गर्म कर लें। फिर एक कटोरी में सारी सामग्री डालकर उसे गर्म पानी वाले बर्तन में रख दें और मिश्रण को मिलाएं। जब मिश्रण घुल जाये तब उसे एक छोटे कंटेनर में भर लें और 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख लें। जब यह पूरी तरह जम जायें, तब इसका इस्तेमाल करें।
तरीका-3
विभिन्न रंगो से बना सकते हैं लिप बाम
सामग्री: दो चम्मच बीस वैक्स, एक चम्मच नारियल तेल, दो चम्मच शिया बटर, मनपसंद रंग की लिपस्टिक का टुकड़ा।
विधि: एक कटोरी में सारी सामग्री डालें। इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमे यह कटोरी रखें। फिर इन सभी सामग्रियों को अच्छे से किसी चम्मच की सहायता से हिलाएं। उसके बाद जब यह मिश्रण लिकविड हो जाए, तब इसे कंटेनर में भर लें और 15 मिनट तक फ्रीजर में रखें। जमने के बाद इसे इस्तेमाल करें।
तरीका-4
निंबू और शहद से भी बना सकते है लिप बाम
सामग्री : आधा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद, दो चम्मच वैसलिन, एक चम्मच नारियल तेल।
विधि: एक कटोरी में सारी सामग्री डालें। इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमे यह कटोरी रखें। उसके बाद जब यह मिश्रण लिकविड हो जाए, तब इसे एक कंटेनर में भर लें और 15 मिनट तक फ्रीजर में रख दें। फिर जमने के बाद इसे इस्तेमाल करें।
फायदा: इससे होंठो का कालापन दूर होगा और होंठ हाइड्रेट होंगे।