NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / श्रीलंका की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी
    अगली खबर
    श्रीलंका की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी
    श्रीलंका जाएं तो ये चीजें जरूर खरीदें

    श्रीलंका की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी

    लेखन अंजली
    Sep 28, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    श्रीलंका अपनी अनूठी संस्कृति, शांत समुद्र तटों, खूबसूरत वन्यजीव अभयारण्यों और स्वादिष्ट भोजन समेत यूनिक चीजों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

    यहां आपको बहुत सारे कलात्मक स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक गहने और कई ऐसी चीजें मिलेंगी, जिन्हें देखकर आपको हमेशा अपनी यात्रा के खूबसूरत क्षण याद आएंगे।

    आइए जानते हैं कि श्रीलंका घूमने जाने पर किन-किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए।

    #1

    रत्न और इनसे बने गहने

    श्रीलंका कई रत्नों की खान है, विशेष रूप से मूनस्टोन रत्न यहां की पहचान है।

    यहां की खानों में पाए जाने वाले रत्नों को निकाला जाता है और फिर उनकी छांटाई करके उन्हें तरह-तरह के आकार में काटा जाता है। इसके बाद उन्हें पॉलिश करके खूबसूरत गहने बनाए जाते हैं।

    रत्न और उनसे बने गहने श्रीलंका की सबसे मशहूर चीजों में से एक हैं। ऐसे में आपको ये वहां के बाजारों में आसानी से मिल सकते हैं।

    #2

    मसाले

    यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल अपने घरेलू मसालों को एक बेहतरीन गुणवत्ता भी प्रदान करता है, जिनका इस्तेमाल आप खाना पकाने के लिए कर सकते हैं।

    यकीनन इन मसालों के इस्तेमाल से आपके खाने का स्वाद अधिक लाजवाब होगा और घर के सभी लोगों को काफी पसंद आएगा।

    यहां से आप इलायची, काली मिर्च, हल्दी, दालचीनी, अजवायन, लौंग, औरिगैनो और पुदीना आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

    #3

    बुद्ध और हाथी की मूर्तियां

    श्रीलंकाई लकड़ी और पत्थर से बनी मनोरम मूर्तियां आपके घर की सजावट के लिए काम आ सकती हैं।

    ये मूर्तियां जटिल रूप से डिजाइन की जाती हैं। इनमें से बुद्ध और हाथी की मूर्तियां काफी मशहूर हैं, क्योंकि देश में बौद्ध को मानने वाले लोगों की बड़ी आबादी है और हाथी इसके प्राकृतिक दृश्यों का प्रतीक है।

    ये मूर्तियां आपको एनटिक स्टोर और स्थानीय दुकानों पर आसानी से मिल सकती हैं।

    #4

    एंटिक्स

    श्रीलंका में एंटिक्स वस्तुएं भी लोकप्रिय चीजों में से एक हैं जो आपको अपनी यात्रा के दौरान जरूर खरीदनी चाहिए।

    पुराने ट्रिंकेट, कैंडल स्टैंड, सुंदर टोपी, बर्तन, धूपदान, वॉल आर्ट, वॉल हैंगिंग आदि कई पुरानी चीजें हैं, जिन्हें आप खरीदकर उनसे अपने घर की सजावट को यूनिक लुक दे सकते हैं।

    आप ग्रामोफोन, बर्तन और पुरानी घड़ियां भी खरीद सकते हैं, जो अपने आप में ही शानदार हैं।

    #5

    सीलोन टी

    सीलोन टी श्रीलंका की मशहूर चाय है।

    चाहें आप चाय प्रेमी हों या न हों, देश के कई चाय बागानों का दौरा करना एक ऐसा अनुभव है जिसे देखने से नहीं चूकना चाहिए और घूमेंगे तो इनका जायका लेना न भूलें।

    यह चाय इतनी लोकप्रिय है कि पर्यटक आमतौर पर इसे थोक में खरीद लेते हैं ताकि इसका सेवन लंबे समय तक किया जा सके।

    यह ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट, ओलोंग, ऑर्गेनिक और फ्लेवर्ड सहित कई वैरायटी में उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका में स्पेस-X परीक्षण केंद्र पर धमाका, स्टारशिप के इंजन की हो रही थी जांच स्पेस-X
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 1 नक्सली ढेर, कोबरा कमांडो शहीद छत्तीसगढ़
    आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला जापान-UAE का साथ, प्रतिनिधिमंडल ने किया पाकिस्तान को बेनकाब पाकिस्तान समाचार
    राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का नया गाना 'हट बदमाश' जारी, कब रिलीज होगी फिल्म? राजकुमार राव

    श्रीलंका

    केंद्र सरकार ने क्यों लगाया प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध और क्या होगा इसका असर? भारतीय रिजर्व बैंक
    मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत 131वें पायदान पर, पाकिस्तान और नेपाल से पिछड़ा भारत की खबरें
    तमिलनाडु: श्रीलंकाई नाव से जब्त की गई पाकिस्तान की 100 किलोग्राम ड्रग्स पाकिस्तान समाचार
    'निवार' के बाद अब मंडराया एक और साइक्लोन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तमिलनाडु

    लाइफस्टाइल

    दुर्गा पूजा: पश्चिम बंगाल के मशहूर व्यंजन बनाकर खाएं, आसान है रेसिपी पश्चिम बंगाल
    वजन को तेजी से घटाने में मदद कर सकते हैं ये पांच व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी स्वास्थ्य
    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है गोटू कोला, इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये फायदे आयुर्वेद
    इस बार दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं को अपनाने चाहिए ये फैशन टिप्स, निखरेगा रूप फैशन टिप्स

    पर्यटन

    मानसून के दौरान राजस्थान के इन पर्यटन स्थलों की यात्रा जरूर करें जयपुर
    रेलवे की यात्रियों का डाटा बेचकर 1,000 करोड़ कमाने की योजना, खड़ा हुआ गोपनीयता का मुद्दा IRCTC
    भारत के पांच प्रमुख अनोखे गांव, जहां की विचित्रता आपको कर देंगी हैरान कर्नाटक
    उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है लैंसडाउन, इसके इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की करें यात्रा उत्तराखंड

    घर की सजावट

    पुरानी चूड़ियों को न समझें बेकार, इस तरह करें उनका दोबारा इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    मिट्टी की मूर्तियों को आसानी से साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    एग्जॉस्ट फैन की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीके, आसानी से होगा साफ लाइफस्टाइल
    पर्दे खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, घर लगेगा खूबसूरत लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025