NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के पांच सबसे खूबसूरत हॉट वॉटर स्प्रिंग, एक बार जरूर घूमने जाएं
    अगली खबर
    भारत के पांच सबसे खूबसूरत हॉट वॉटर स्प्रिंग, एक बार जरूर घूमने जाएं
    भारत के पांच बेहतरीन हॉट वॉटर स्प्रिंग

    भारत के पांच सबसे खूबसूरत हॉट वॉटर स्प्रिंग, एक बार जरूर घूमने जाएं

    लेखन अंजली
    Jul 19, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    हॉट वॉटर स्प्रिंग प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाला भूजल है, जो भू-तापीय बलों से गर्म हो जाता है और पृथ्वी की सतह से निकलता है।

    भारत में मौजूद अधिकांश हॉट वॉटर स्प्रिंग में ऐसे खनिज और रसायन होते हैं, जो औषधीय गुणों की तरह काम एक प्राकृतिक चिकित्सीय अनुभव प्रदान करता है और आपके शरीर को आराम दे सकता है।

    आइए आज हम आपको भारत के पांच सबसे खूबसूरत हॉट वॉटर स्प्रिंग के बारे में बताते हैं।

    #1

    मणिकरण साहिब हॉट वॉटर स्प्रिंग

    हिमाचल प्रदेश में स्थित मणिकरण साहिब एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है, जो सबसे पवित्र हॉट वॉटर स्प्रिंग के लिए जाना जाता है।

    यहां का पानी बेहद गर्म होता है, जिसका इस्तेमाल दालों, सब्जियों और चावल को पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इन्हें मणिकरण गुरुद्वारा के लंगर के रूप में परोसा जाता है।

    हालांकि, कई लोग इसमें डुबकी भी लगाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे त्वचा के कई रोग ठीक हो जाते हैं।

    #2

    तत्तापानी हॉट वॉटर स्प्रिंग

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सतलुज नदी के दाहिने किनारे पर स्थित तत्तापानी एक छोटा सा खूबसूरत गांव है, जो अपने हॉट वॉटर स्प्रिंग के लिए जाना जाता है।

    यह हॉट वॉटर स्प्रिंग सल्फर से भरपूर होता है और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जोड़ों के दर्द, तनाव और थकान सहित कई बीमारियों को ठीक कर सकता है।

    यहां हॉट वॉटर स्प्रिंग का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से 70 डिग्री सेल्सियस के बीच बदलता रहता है।

    #3

    धूनी पानी हॉट वॉटर स्प्रिंग

    मध्य प्रदेश में अमरकंटक के पौराणिक शहर में स्थित धुनी पानी एक प्राकृतिक हॉट वॉटर स्प्रिंग है, जो सतपुड़ा और विंध्य पहाड़ियों के घने जंगलों के बीच स्थित है।

    यहां के पानी का आध्यात्मिक महत्व है और माना जाता है कि इसमें कई औषधीय गुण शामिल हैं।

    इस स्थान पर सैकड़ों पर्यटक इस विश्वास के साथ आते हैं कि यह उनके दर्द और पापों से छुटकारा दिला सकता है।

    #4

    अत्रि हॉट वॉटर स्प्रिंग

    ओडिशा में खोरधा जिले से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अत्रि हॉट वॉटर स्प्रिंग कई त्वचा रोगों के उपचार के लिए प्रसिद्ध है।

    इस पानी में कुछ मात्रा में सल्फर होता है और दिन के दौरान इसका औसत तापमान 55 डिग्री सेल्सियस होता है।

    यह हट्टकेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए ओडिशा सरकार द्वारा बनाया गया एक स्नान परिसर भी है।

    #5

    अरावली हॉट वॉटर स्प्रिंग

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अरावली गांव में स्थित अरावली हॉट वॉटर स्प्रिंग भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

    इसके पानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है और इसमें स्नान करने के बाद एक आरामदायक अनुभव मिलता है।

    आपको यहां दो कुंड मिलेंगे, जो गढ़ नदी के पुल के दक्षिणी किनारे की ओर स्थित हैं। एक महिलाओं के लिए और दूसरा पुरुषों के लिए आरक्षित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    ओडिशा

    भारत बंद: मजदूर यूनियनों ने बुलाई राष्ट्रव्यापी हड़ताल, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर पश्चिम बंगाल
    कोरोना का नया स्ट्रेन: कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लागू, ओडिशा ने भी उठाए ऐहतियाती कदम कर्नाटक
    ओडिशा: राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, चार लोगों की मौत भारत की खबरें
    ओडिशा: मुख्यमंत्री को मारने के लिए रची जा रही साजिश, अनाम पत्र में किया गया दावा नवीन पटनायक

    मध्य प्रदेश

    गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी
    मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर गुजरात
    मध्य प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
    लिव-इन संबंध है अभिशाप, बन रहा यौन अपराधों में इजाफे का कारण- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट यौन उत्पीड़न

    महाराष्ट्र

    संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच शिवसेना ने कौनसे 6 प्रस्ताव पारित किए हैं? उद्धव ठाकरे
    वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र शिवसेना समाचार
    क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट उद्धव ठाकरे

    हिमाचल प्रदेश

    तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: जानिए किसने कहां हासिल की जीत पश्चिम बंगाल
    'गदर 2' विवादों में घिरी, शूटिंग लोकेशन के मालिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप सनी देओल
    फरवरी में ठंड का मजा लेना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने उत्तराखंड
    आतंकी संगठन को सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ IPS अधिकारी कौन है? कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025