NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिहार की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें
    अगली खबर
    बिहार की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें

    बिहार की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें

    लेखन अंजली
    Feb 24, 2020
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    कई लोगों को घूमने का बहुत शाैक होता है, इसलिए वो दुनिया के हर काेने में जाना पसंद करते हैं लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में प्रसिद्ध जगह नहीं देख पाते हैं।

    अगर आपके मन में भी यह ख्याल आ रहा है कि कहीं घूमकर आया जाए तो हम आपको पांच ऐसी आनंदमय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत के राज्य बिहार में स्थित हैं।

    तो आइए जानें कि वे पर्यटक जगहें कौन सी हैं।

    #1

    बोधगया

    बिहार में घूमने वाली जगहों में सबसे प्रसिद्ध और पर्यटक को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करने वाली जगह है बोधगया।

    यह जगह बौद्ध धर्म से संबंधित अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखती है।

    बोधगया को एक धार्मिक जगह के रूप में भी जाना जाता हैं, क्योंकि यहां के बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

    बोधगया की प्रसिद्धि की वजह से इसको यूनेस्को की विश्वधरोहर की सूची में भी जगह मिली हुई है।

    #2

    पटना

    बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक और आकर्षित पर्यटन जगह है।

    पटना धार्मिक जगह होने के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता है, इसी वजह से पटना को सिखों, जैन, हिंदुओं और बौद्धों के तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

    उत्तर भारत के सबसे बड़े शहर के रूप में विख्यात पटना कई आकर्षित पर्यटन जगहों जैसे पहना तारामंडल, पटना साहिब गुरुद्वारा, पादरी की हवेली और सचिवालय भवन आदि से संपूर्ण हैं।

    #3

    मुंगेर

    बिहार के मुंगेर शहर को मिडलैंड के नाम से भी जाना जाता है।

    मुंगेर एक प्रमुख पर्यटक जगह है, जहां के मंदिर पूरे देश में इतने प्रसिद्ध हैं कि लोग आसानी से इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।

    कुछ दशकों तक मीर कासिम की राजधानी के रूप में जाना जाने वाला मुंगेर शहर अपने प्रमुख आकर्षण जैसे श्री कृष्णा वाटिका, सीता कुण्ड, मन पत्थर और दिलवरपुर, बिहार स्कूल ऑफ योग आदि के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है।

    #4

    भागलपुर

    भागलपुर एक ऐतिहासिक शहर है, जिसको बिहार की सिल्क सिटी के नाम से भी जाना जाता है

    बिहार के तीसरा सबसे बड़ा शहर होने के अलावा भागलपुर प्रमुख शैक्षिक संस्था के लिए भी जाना जाता है।

    भागलपुर के प्रमुख आकर्षण विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन अभयारण्य हैं जो पर्यटकों को बेहद पसंद आते हैं।

    ऐसे में अगर आप बिहार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भागलपुर के प्रमुख आकर्षण का रूख करना न भूलें।

    #5

    नालंदा

    बिहार की यह जगह भी बहुत ही ऐतिहासिक है।

    नालंदा प्राचीन काल की सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थल है जो बिहार की संस्कृति, आध्यात्मिकता, इतिहास, वास्तुकला और पर्यटन का जीता जगता उदाहरण है।

    नालंदा में स्थित पावपुरी नामक धार्मिक जगह यहां का प्रमुख आकर्षण है, क्योंकि जैन धर्म से जुड़े तमाम पर्यटकों के लिए यह एक तीर्थ स्थल है।

    पावपुरी दर्शनीय जलमंदिर पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय जगह है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    बिहार
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस का था शक, गांव को बचाने के लिए व्यक्ति ने की आत्महत्या चीन समाचार
    गगनयान मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स को रूस में क्या ट्रेनिंग दी जाएगी? रूस समाचार
    पाकिस्तान: आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद को पांच साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: क्रूज शिप पर सवार दो भारतीय संक्रमित, चीन में मृतकों की संख्या 1,300 पार चीन समाचार

    बिहार

    NRC के विरोध में आए नीतीश कुमार, पूछा- बिहार में क्यों लागू होगा छत्तीसगढ़
    नागरिकता कानून: जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर फिर प्रदर्शन, बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसा दिल्ली
    प्रशांत किशोर ने बताए दो तरीके, जिनसे रोके जा सकते हैं नागरिकता कानून और NRC पाकिस्तान समाचार
    इस राज्य में 12वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    लाइफस्टाइल

    तनाव से ग्रस्त बच्चों को नियमित रूप से करवाएं ये योगासन, देखें वीडियो योग
    इडली के साथ एक हेल्दी एक्सपेरिमेंट करके घर पर बनाएं इडली बर्गर, बच्चे हो जाएंगे खुश रेसिपी
    घर पर ऐसे बनाएं मलाईदार शबनम करी, स्वाद नहीं भूल पाएंगे खाने वाले रेसिपी
    डिटॉक्स वाटर पीने से वजन कम होने के साथ-साथ होते हैं कई तरह के स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य

    पर्यटन

    पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अब तक देखने आए लाखों पर्यटक गुजरात
    नए साल पर IRCTC का शानदार ऑफ़र, मात्र 400 रुपये में करें गोवा की सैर गोवा
    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025