LOADING...
ऑफिस में काम करने वाली हर महिला के पर्स में होने ही चाहिए ये मेकअप उत्पाद
ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के लिए मेकअप उत्पाद

ऑफिस में काम करने वाली हर महिला के पर्स में होने ही चाहिए ये मेकअप उत्पाद

लेखन सयाली
Feb 04, 2026
01:12 pm

क्या है खबर?

ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं को हमेशा एक पेशेवर और आकर्षक लुक बनाए रखना चाहिए। इसमें कपड़ों के साथ-साथ मेकअप अहम भूमिका निभा सकता है। हर ऑफिस कर्मचारी को अपने पर्स में एक इमरजेंसी मेकअप किट बनानी चाहिए, जिससे वे झटपट मेकअप कर सकें। आज के मेकअप टिप्स में हम ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के लिए 5 ऐसे उत्पाद बताएंगे, जो उन्हें तुरंत निखरा और खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

#1

फेसवॉश और मॉइस्चराइजर

ऑफिस में काम करते-करते चेहरे पर थकान नजर आने लगती है। ऐसे में आपके पर्स में एक अच्छा फेसवॉश जरूर होना चाहिए। यह आपकी त्वचा को ताजगी देगा और गंदगी को साफ करेगा। मुंह धुलने के बाद त्वचा को नमी युक्त बनाने के लिए मॉइस्चराइजर भी जरूरी है। इस उत्पाद के जरिए आप त्वचा को हाइड्रेट कर सकती हैं और मेकअप के लिए सही बेस बना सकती हैं। त्वचा की देखभाल के ये 2 उत्पाद पर्याप्त होंगे।

#2

BB क्रीम और टिंटेड सनस्क्रीन

चेहरे पर थोड़ा निखार लाने के लिए आपको एक अच्छे ब्रांड वाली BB क्रीम भी जरूर रखनी चाहिए। यह फाउंडेशन से कम कवरेज देती है, जिसकी मदद से एक प्राकृतिक लुक मिल जाता है। इसे आसानी से ब्लेंड भी किया जा सकता है, जिससे ये ज्यादा सुविधाजनक बन जाती है। इसके अलावा आपको अच्छी गुणवत्ता वाली सनस्क्रीन भी पर्स में रखनी चाहिए। आप टिंटेड सनस्क्रीन ले सकती हैं, जो हल्की कवरेज प्रदान कर सकती है।

Advertisement

#3

लिप बाम और लिपस्टिक

लिप बाम होंठों को सूखने और फटने से बचाता है। ऑफिस में AC या हीटर चलने से होंठ सूख सकते हैं, इसलिए लिप बाम का इस्तेमाल करना जरूरी है। एक अच्छा लिप बाम आपके होंठों को नमी देगा और उन्हें मुलायम बनाए रखेगा है। इसके साथ आपको अपने आउटफिट से मेल खाते हुए रंग वाली लिपस्टिक भी साथ ले जानी चाहिए। इस एक उत्पाद से ही चेहरे की रौनक बढ़ जाती है और लाली जुड़ जाती है।

Advertisement

#4

कंसीलर

अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं या कोई अन्य निशान है तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। यह आपकी आंखों की थकान छिपाएगा और आपको ताजगी भरा लुक देगा। कंसीलर का सही चयन करके आप चेहरे को थोड़ा चमकदार और निखरा हुआ भी बना सकती हैं। इसके अलावा यह आपके चेहरे की असमानताओं को भी छिपाने में मदद करेगा, जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक बना रहेगा और आप हर समय बेहतरीन दिखेंगी।

#5

कॉम्पैक्ट पाउडर और मस्कारा

कॉम्पैक्ट पाउडर मेकअप को सेट करने में मदद करता है। यह पसीने या नमी से बचाने में भी कारगर होता है। ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने पर चेहरा चिपचिपा हो सकता है, इसलिए पाउडर का इस्तेमाल करें। एक अच्छा पाउडर चेहरे की तेलीयता को नियंत्रित करता है और उसे मैट लुक देता है। इसके साथ आपको एक मस्कारा भी लेकर जाना चाहिए, जिसे लगाने के बाद आपकी आखें सुंदर दिखेंगी।

Advertisement