NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुल्हन की शोभा बढ़ाते हैं गहने, इन 5 चीजों को जरूर रखें अपने पास
    अगली खबर
    दुल्हन की शोभा बढ़ाते हैं गहने, इन 5 चीजों को जरूर रखें अपने पास

    दुल्हन की शोभा बढ़ाते हैं गहने, इन 5 चीजों को जरूर रखें अपने पास

    लेखन अंजली
    Nov 17, 2024
    06:12 am

    क्या है खबर?

    होने वाली दुल्हन को अपने पहनावे के साथ-साथ गहनों का भी खास ध्यान रखना होता है, लेकिन बाजार में कई तरह के गहने मौजूद हैं इसलिए महिलाओं को समझ नहीं आता कि किसे खरीदना ज्यादा सही है।

    आइए आज हम आपको गहनों में 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए क्योंकि ये उनके लुक को एलिगेंट बना सकते हैं।

    #1

    नेकलेस

    नेकलेस के बिना शादी वाला लुक अधूरा-सा लगता है इसलिए यह गहनों में सबसे ज्यादा जरूरी है।

    इसके लिए आप अपनी शादी में एक हल्का गोल्डकॉइन या टेंपल नेकलेस पहन सकती हैं, जो ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट रहेगा।

    हालांकि, अगर आप पेस्टल कलर का लहंगा पहन रही हैं तो डायमंड स्टोन वाला नेकलेस चुनें।

    रॉयल लुक के लिए आप चोकर के साथ लेयर्ड लंबा रानी नेकलेस भी ट्राई कर सकती हैं।

    #2

    मांगटीका

    मांगटीका बालों के बीच वाले हिस्से पर लगाया जाता है और आजकल माथा पट्टी वाले मांगटीके भी चलन में हैं इसलिए इसे चुनना एक अच्छा हो सकता है।

    हिंदू शादियों की महत्वपूर्ण गहनों में से एक मांगटीका होने वाली दुल्हन के पूरे लुक में एक सदाबहार आकर्षण जोड़ सकता है।

    इसके लिए आप मोतियों या ट्रिंकेट वाला डायमंड के आकार का मांगटीका चुन सकती हैं।

    यहां जानिए ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदने के लिए ध्यान रखने योग्य वाली बातें।

    #3

    नथ

    नाक में पहनी जाने वाली नथ भी पूरे लुक संवार सकती है।

    प्राचीन काल से दुल्हनों का नथ पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आपकी नाक नहीं छिदी हुई है तो आप क्लिप-ऑन नथ का चयन कर सकती हैं।

    आप कुंदन वर्क और मोती की चेन वाली एक सोने की नथ को भी चुन सकती हैं।

    आजकल बाजार में छोटे आकार की खूबसूरत नथ भी मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।

    #4

    इयररिंग्स

    शादी का लुक ईयररिंग्स के बिना अच्छा नहीं लगता है।

    अगर आपने शादी के लिए क्लासिक ट्रेडिशनल लुक चुना है तो बड़े झुमके बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

    हालांकि, अगर आप कुछ हल्का पहनना चाहती हैं तो शैंडलियर इयररिंग्स, स्पार्कलिंग डायमंड सॉलिटेयर या स्टोन वाले ईयररिंग भी चुन सकती हैं। ये आपकी शादी के विभिन्न अवसरों के लिए भी उपयुक्त हैं।

    आजकल हल्के बाहुबली झुमके भी काफी चलन में हैं।

    #5

    चूड़ियां

    भारतीय शादी की परंपराओं को परिभाषित करने वाली चूड़ियां भी दुल्हन के लुक को सुंदर बना सकती हैं।

    आप सोने या चांदी में सुंदर पोल्की या मीनाकारी वाली चूड़ियों को अपनी शादी वाले दिन के लिए चुन सकती हैं और अगर आपमें चूड़ा पहनने का रिवाज है तो वह भी अच्छा विकल्प है।

    अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो डैंगलिंग कलीरे बैंगल्स जैसे खूबसूरत स्टेटमेंट पीस भी ट्राई कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है बर्च तेल, ऐसे करें इस्तेमाल एसेंशियल ऑयल
    फटे होंठों का इलाज कर सकता है कैलेंडुला तेल, जानिए कैसे एसेंशियल ऑयल
    कबीर बेदी से सीखने को मिल सकते हैं जीवन को बेहतर बनाने के 5 सबक लाइफस्टाइल
    वजन घटाने के लिए रोजाना पी रहे हैं गर्म पानी? जानिए इसका शरीर पर प्रभाव खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025